Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री जितेन्द्र सिंह के

मोतियाबिंद कांचियाविद आंखों के ऑपरेशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया

आज पूज्य शंकराचार्य जी के सान्निध्य में आनंद वर्धन आश्रम ग्राम, वासणा जिला छोटा उदेपुर गुजरात में

भरत कौरव/भीमा ने कराया आत्मदाह संस्कार

बैठक में गौ संत,सभी वर्ग,सभी समाज एवं संस्थाओं के प्रमुख व सदस्य,तथा गौ सेवक हुए शामिल

: गाडरवारा,भारतीय किसान संघ तहसील गाडरवारा की बैठक आयोजित

Aditi News Team

Wed, Dec 29, 2021

गाडरवारा। भारतीय किसान संघ तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर की बैठक 29 दिसंबर 2021 दिन बुधवार स्थान एमपीबी कॉलोनी हनुमान मंदिर गाडरवारा में सम्पन्न हुई।भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष राकेश खेमरिया की उपस्थिति में तहसील कार्यकारिणी एवं ग्राम इकाई अध्यक्ष मंत्री एवं तहसील पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।बैठक के मुख्य बिंदु पर बिस्तार से विचार किया गया।

  1. 1जनवरी से 10 जनवरी तक जन जागरण अभियान चलाया जाएगा एवं 11 जनवरी को देशव्यापी आंदोलन सभी तहसील कैंन्द्रो पर किया जायगा उसकी योजना बनाई जायेगी।
  2. बिपरीत मौसम में धान खरीदी केन्द्रों पर बारदाने का आभाव ट्रांसपोर्ट की समस्याओं से धान उठाव की कमी एवं किसानों को अनावश्यक आधार कार्ड लिंक कराने के नाम पर आ रही परेशानियों से प्रशासन को अवगत कराया जायेगा।
    गन्ना किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श जैसे गन्ना भुगतान रेट ट्रालियां 24घंटे के अन्दर खाली होना आदि
  3. ट्रांसफार्मर निशुल्क विभागीय बाहन द्वारा रखें जाय तथा जले हुए ट्रांसफार्मर शीघ्र बदले जाएं।
  4. ट्रांसफार्मर अनुदान योजना शीघ्र चालू कराई जाए।
    5.राजस्व विभाग द्वारा रिकॉर्ड दुरुस्ती करण अभियान शिविर लगाकर किया जाए जिसमें आपसी बटवारा फोती नामा आदि प्रकरण निपटाए जाएं
  5. पर्याप्त मात्रा में खाद यूरिया डीएपी की उपलब्धता कराई जाए
    बेमौसम बरसात से हुए नुकसान एवं पिछले वर्षों के नुकसान का फसल बीमा किसानों के खातों में डाला जाए।
    आदि विषयों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर आगामी 11 जनवरी के आंदोलन में विशाल ज्ञापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता ज्ञापन धरना स्थल पर पहुंचे इसके लिए 1 जनवरी से 10 जनवरी तक जिले एवं तहसील की समस्त ग्राम इकाइयों में पहुंचकर जन जागरण अभियान चलाने पर विस्तार से चर्चा
    महेश तिवारी तहसील अध्यक्ष सुभाष पचौरी तहसील मंत्री गाडरवारा राकेश खेमरिया जिला अध्यक्षभारतीय किसान संघ जिला नरसिंहपुर रोहित अवस्थी उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा जैविक प्रमुख नगर अध्यक्ष रोहित मदारिया अखिलेश शुक्ला रघुवर तिवारी अमर सिंह राजपूत राघवेंद्र भार्गव हरनाम पटेल रमाकांत अधरूज अभिषेक तिवारी भागवेन्द्र कौरब आदि की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें