Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी का फैसला

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार, : 288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

Aditi News Team

Sat, Jul 11, 2026

थाना तिलवारा एवं थाना गोरखपुर पुलिस की कार्यवाही

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार,

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला तथा नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा श्री आशीष जैन, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी.नागौतिया के मार्ग दर्शन में थाना तिलवारा एवं थाना गोरखपुर की टीम द्वारा 2 आरोपियों के कब्जे से 31 पेटी में 288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब जप्त की गयी है।

1- थाना प्रभारी तिलवारा श्री बृजेश मिश्रा ने बताया कि आज दिनांक 7-11-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बरगी तरफ से सफेद रंग की फार्च्यूनर कार क्रमांक एमएच 14 सीएम 5999 में एक व्यक्ति भारी मात्रा में शराब लेकर तिलवारा तरफ आ रहा है सूचना पर जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे रोड में तिलवारा पुल के पास रमनगरा मोड़ पर दबिश दी गई, कुछ समय बाद बरगी तरफ से मुखबिर द्वारा बतायी हुई फार्च्यूनर कार क्रमांक एमएच 14 सीएम 5999 आती दिखी, कार को रोकने का प्रयास किया कार चालक पुलिस से बचने के लिये कार को तेजी से भगाने के प्रयास में रोड पर बने डिवाईडर से कार टकरा गयी जिससे कार के सीसे टूट गये कार चालक भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने अपना नाम निखिल पाण्डे उम्र 23 वर्ष निवासी रामायण मंदिर के पीछे देवताल गढ़ा वर्तमान पता हरदौल मंदिर के पीछे मुन्ना कोरी का मकान थाना संजीवनीनगर बताया, तलाशी लेने पर फार्च्यूनर कार क्रमांक एमएच 14 सीएम 5999 में 31 कार्टून (पेटी) रखी मिलीं चौक करने पर 5 पेटी में 60 बॉटल आफीसर च्वाइस अंग्रेजी, 7 पेटी में 84 बॉटल बैगपाईपर कम्पनी की, 4 पेटी में 48 बॉटल आई कोनिक कम्पनी की, 3 पेटी में 36 बॉटल रायल स्टेग, 1 पेटी 12 बॉटल में सिमरन ऑफ कम्पनी, 1 पेटी में 12 बॉटल मैजिक मूमेंट कम्पनी, 1 पेटी में 12 बॉटल सिग्नेचर कम्पनी की, 2 पेटी में 24 बॉटल बोदका कम्पनी की अंग्रेजी शराब (प्रत्येक पेटी में 750 एमएल की 12 बाटल) रखी मिली तथा 4 पेटी में 192 पाव आई कोनिक कम्पनी, 2 पेटी 96 पाव रायल चौलेंज कम्पनी, 1 पेटी में 48 पाव रायल स्टेग कम्पनी की अंग्रेजी शराब रखी मिली, आरोपी निखिल पाण्डे के कब्जे से 31 पेटी में कुल 276 लीटर 48 मिली लीटर अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 3 लाख 7 हजार 680 रूपये की एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त टोयटा फार्च्यूनर कार क्रमांक एम एच 14 सीएम 5999 कीमती लगभग 22 लाख रूपये की तथा रियलमी कम्पनी का मोबाइल करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को फार्च्यूनर कार से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुये रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी तिलवारा बृजेश मिश्रा, उप निरीक्षक अभिषेक कैथवास, प्रधान आरक्षक महेन्द्र पटेल, आरक्षक सुनील परवारी, कृपाराम की सराहनीय भूमिका रही।

2- थाना प्रभारी गोरखपुर श्री नितिन कमल ने बताया कि आज दिनांक 11-7-26 को चौकी रामपुर अन्तर्गत विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली माण्डवा टेंडर 1 निवासी हर्ष गोटिया अवैध रूप से देशी शराब बेचने के लिये शासकीय अस्पताल माण्डवा रामपुर के पास स्थित पहाड़ी की झाड़ियों में छिपाकर रखा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, पहाड़ी में झाड़ियों के पास मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम हर्ष गोटिया उम्र 20 वर्ष निवासी टेण्डर 1 माण्डवा बस्ती रामपुर बताया, तलाशी लेने पर हर्ष गोटिया के कब्जे में रखी दोनों बोरियों में कुल 316 पाव (56.880 लीटर) देशी शराब कीमती लगभग 32 हजार रूपये के रखे मिले, आरोपी हर्ष गोटिया से उक्त शराब के संबंध में पूछताछ करने पर एक सप्ताह से राहुल काला के कहने पर राहुल काला द्वारा लाई गयी शराब बेचता है शराब बेचने के एवज में राहुल काला द्वारा उसे प्रतिदिन 300 रूपये देता है बताया, आरोपी हर्ष गोटिया के कब्जे से 316 पाव देशी शराब जप्त करते हुये आरोपी हर्ष गोटिया एवं राहुल काला के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक महेन्द्र जाटव, आरक्षक रीतेश नेमा, रामकृष्ण शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें