गाडरवारा में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ आयोजन : मोतियाबिंद कांचियाविद आंखों के ऑपरेशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया
Aditi News Team
Sun, Jul 12, 2026
गाडरवारा में स्व.श्री भागचंद जी पहलवान गंगा पारी जी की स्मृति में मोतियाबिंद कांचियाविद आंखों के ऑपरेशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया । यह कार्य लगभग 11 वर्षों से अनवरत जारी है, जांच एवं आंख का ऑपरेशन शिविर एक अत्यंत सारहनीय एवं पुनीत कार्य है । इस प्रकार के निस्वार्थ प्रयास से उन जरूरतमंद लोगों के जीवन में उजाला आता हैं जो आर्थिक तंगी या जानकारी के अभाव में अपनी आंख का इलाज नहीं करा पाते,इसलिए 11 वर्षों से समाज सेवा का यह संकल्प वाकई सारहनीय कदम है।नर सेवा ही नारायण सेवा है,, स्वर्गीय श्री भागचंद जी पहलवान जी की स्मृति को इस तरह से जीवंत रखने और सैकड़ो लोगों की जिंदगी से अंधेरा मिटाना आयोजकों और डॉक्टरों की निस्वार्थ भावना का अद्भुत उदाहरण है यह पहल समाज के लिए बेहद प्रेरणादायक है। इस जांच शिविर में में लगभग 487 मरीजों की जांच की गई। इसमें 105 मरीजों को चयनित कर ऑपरेशन हेतु जबलपुर भेजा गया, प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पवन स्थापक जी द्वारा मरीजों की जांच किया जाना इस शिविर की विश्वसनीयता और उत्तम गुणवत्ता को प्रमाणित करता है। यह आयोजन स्वर्गीय श्री भागचंद जी पहलवान गंगा परी जी की स्मृति में उनके पुत्र श्री काके गंगा पारी द्वारा आयोजित किया जाता है, इस आयोजन में पहलवान मित्र मंडल का विशेष सहयोग रहता है।गाडरवारा शहर के समाजसेवी भी इस पुनीत कार्य में सहयोग करने में पीछे नहीं हटते।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
निशुल्क नेत्र शिविर गाडरवारा