Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री जितेन्द्र सिंह के

मोतियाबिंद कांचियाविद आंखों के ऑपरेशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया

आज पूज्य शंकराचार्य जी के सान्निध्य में आनंद वर्धन आश्रम ग्राम, वासणा जिला छोटा उदेपुर गुजरात में

भरत कौरव/भीमा ने कराया आत्मदाह संस्कार

बैठक में गौ संत,सभी वर्ग,सभी समाज एवं संस्थाओं के प्रमुख व सदस्य,तथा गौ सेवक हुए शामिल

139 गुम मोबाईल तलाश कर जबलपुर पुलिस द्वारा आवेदको को वापस लौटाये : पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री जितेन्द्र सिंह के

Aditi News Team

Sun, Jul 12, 2026

139 गुम मोबाईल तलाश कर जबलपुर पुलिस द्वारा आवेदको को वापस लौटाये

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर पुलिस द्वारा गुम हुए 139 मोबाईल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है, को CEIR पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक ट्रेस कर संबंधित धारकों को सुपुर्द किए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने नागरिकों से अपील की है कि

ऽ यदि आपका मोबाइल फोन गुम हो गया है, तो उसकी शिकायत संबंधित थाने में करें तथा www-ceir-gov-in पोर्टल पर पंजीकृत कराएं।

ऽ यदि आप सायबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं या कोई संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि नोटिस करें, तो तुरंत राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www-ceir-gov-in वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें या सायबर सेल जबलपुर के हेल्प लाईन नम्बर 7701050010 पर संपर्क करे।

जबलपुर पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि सतर्क रहें, अज्ञात कॉल या लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और सायबर अपराधों से बचने के उपायों का पालन करें।

जबलपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि -

ऽ अंजान व्यक्ति या ग्रुप (जैसे टेलीग्राम/व्हाट्सअप ) से निवेश टिप्स न लें।

ऽ व्हाट्सअप पर आयी किसी भी प्रकार की -apk फाईल को डाउनलोड/इंस्टाल न करें।

ऽ अपनी बैंक खातो संबंधी एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी प्रकार के लालच में आकर किसी से भी साक्षा न करे। सायबर ठगो द्वारा गेमिंग का पैसा आने पर कमीशन देने, व्यापार बढाने एवं नौकरी देने जैसे लालच देकर खातो की जानकारी मांगी जाती है।

“सतर्क रहें, सजग रहें, सुरक्षित रहें”

नोटः- सायबर क्राईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना सायबर सेल जबलपुर के हेल्पलाइन नम्बर 7701050010 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें अथवा वेबसाइट www-ceir-gov-in पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतें हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें