गाडरवारा में गौ सम्मान आव्हान अभियान की बृहद बैठक सम्पन्न : बैठक में गौ संत,सभी वर्ग,सभी समाज एवं संस्थाओं के प्रमुख व सदस्य,तथा गौ सेवक हुए शामिल
Aditi News Team
Sun, Jul 12, 2026
गाडरवारा में गौ सम्मान आव्हान अभियान की बृहद बैठक सम्पन्न

बैठक में गौ संत,सभी वर्ग,सभी समाज एवं संस्थाओं के प्रमुख व सदस्य,तथा गौ सेवक हुए शामिल

गाडरवारा । आज नगर के पुरानी गल्ला मंडी में स्थित खिरका मंदिर में गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें गो सम्मान आव्हान के मुख्य विषयों पर प्रकाश डाला गया जिसमें सर्वप्रथम गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने ,पूरे देश में गौ हत्या पूर्ण रूप से बंद कराने,गौ मंत्रालय बनाने आदि महत्वपूर्ण विषयों पर गो संतो,गो सेवकों ,एवं गणमान्य नागरिकों ने विस्तृत चर्चा कर अपने विचार रखे।

बैठक की शुरुआत प्रभु श्री राम संकीर्तन एवं गौ माता की पूजन कर प्रारंभ की गई । तदोपरांत अभियान के नरसिंहपुर जिला प्रभारी राजू सिंह राजपूत के द्वारा गो सम्मान आव्हान अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित सभी गणमान्य,नागरिको एवं गौ सेवको को प्रदान की गई। बैठक में हस्ताक्षर अभियान को गति प्रदान करने के लिए उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं ने, समाजसेवी संस्थाओं के प्रमुखों ने,तथा गौ सेवकों ने हस्ताक्षर पत्रक लेकर सभी वर्गों के लोगों के हस्ताक्षर कराने की जवाबदारी ली। बैठक में 27 जुलाई 2026 को नरसिंहपुर में सौंपे जाने वाले प्रार्थना पत्र की तैयारी पर भी चर्चा की गई।

आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में गो सम्मान आव्हान अभियान के द्वितीय चरण को सफल बनाने के लिए सभी सामाजिक बधुओं ने एवं समाज सेवी संस्थाओं के सदस्यों ने एवं मुस्लिम समुदाय के प्रमुख लोगों ने तन,मन,धन से सहयोग करने की बात कही। बैठक का संचालन गौ सेवक वसंत जोशी द्वारा किया गया ।पूज्य संत बालक दास जी महाराज जी द्वारा आशीष बचन प्रदान किए गए।

गो सम्मान अभियान के तहसील प्रभारी सतीश लमानिया ने बैठक में उपस्थित सभी संतों का, सभी वर्ग से आय नागरिकों का,सभी सामाजिक बंधुओं का,समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों का तथा गौ सेवकों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बैठक में, सभी समाज के प्रमुख,समाज सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी,पत्रकार बंधु,एवं गौ सेवक तथा ग़णमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
गौ सम्मान आव्हान अभियान गाडरवारा नरसिंहपुर