Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

गुजरात में 25 लोगों ने पुनः सनातन हिन्दू धर्म अपनाया : आज पूज्य शंकराचार्य जी के सान्निध्य में आनंद वर्धन आश्रम ग्राम, वासणा जिला छोटा उदेपुर गुजरात में

Aditi News Team

Sun, Jul 12, 2026

आज पूज्य शंकराचार्य जी के सान्निध्य में आनंद वर्धन आश्रम ग्राम, वासणा जिला छोटा उदेपुर गुजरात में 25 लोगों ने पुनः सनातन हिन्दू धर्म अपनाया

आज दिनांक- 11/07/2026दिन - शनिवार को आदिवासी– वनवासी क्षेत्र ग्राम ,वासणा( कोषिन्द्रा ) जिला, छोटा उदेपुर गुजरात में शारदापीठ द्वारका द्वारा संचालित श्री आनंद वर्धन आश्रम का शुभ उद्‌घाटन द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामी श्री सदानन्द  सरस्वतीजी के कर कमलो से संपन्न हुआ ।

उद्घाटन महोत्सव के उपलक्ष में आज आनंद वर्धन आश्रम में पूज्य महाराज श्री के सान्निध्य में

आदिवासी एवं वनवासी 25 भाई बहनों ने पुनः स्वेक्षा पूर्वक गंगा जल ग्रहण कर, श्री राम भगवान का महाराज श्री से मंत्र ग्रहण कर सनातन हिन्दू धर्म अपनाया और उन्होंने संकल्प किया कि वो हिंदू थे और हिन्दू रहेंगे एवं हमेशा हिन्दू धर्म का पालन करेंगे ।।

आज पूज्य शंकराचार्य महाराज श्री ने नव निर्मित आश्रम का अपने कर कमलों से शुभारंभ कर अपने वक्तव्य में कहा कि वह निरंतर कई वर्षों से इस आदिवासी क्षेत्र में स्वधर्मानयन यात्रा कर रहें हैं। और आज इस वासणा ग्राम में द्वारका शारदापीठ द्वारा संचालित इस आश्रम की स्थापना होने से उनके इस (स्वधर्मानयन प्रकल्प) को अधिक मजबूती मिलेगी। महाराज श्री ने कहा अब वह और अधिक गति से ग्राम–ग्राम भ्रमण कर हमें अपने धर्म का त्याग क्यों नहीं करना चाहिए यह इन भोले–भले आदिवासी एवं वनवासी भाई बहनों को समझाएंगे । और हमें अपने धर्म का पालन किस तरह करना चाहिए उनको यह आशीर्वचन प्रदान करेंगे ।।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती महाराज

जरूरी खबरें