: कलेक्टर ने निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया
Wed, Nov 8, 2023
कलेक्टर ने निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लियानरसिंहपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफ़ना ने बुधवार को कृषि उपज मंडी परिसर पहुँचकर विधानसभा निर्वाचन के लिये वहां स्थापित किये जाने वाले विधानसभावार स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल के लिये जरूरी व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होने मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतगणना स्थल की बेरिकेटिंग कराने के निर्देश भी दिये।इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती अंजलि शाह,सभी रिटर्निंग ऑफिसर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
: नरसिंहपुर, एक हज़ार से अधिक मतदानकर्मियों ने किया मतदान
Wed, Nov 8, 2023
एक हज़ार से अधिक मतदानकर्मियों ने किया मतदाननरसिंहपुर।विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के संबंध में निर्वाचन में संलग्न अधिकारी- कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया। शासकीय श्याम सुंदर नारायण मुशरान महिला महाविद्यालय नरसिंहपुर में मतदानदलों के तृतीय प्रशिक्षण में शामिल कर्मियों ने यहाँ बनाये गये पोस्टल बैलेट सुविधा केंद्र के माध्यम से मतदान किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों विधानसभा में 1038 मतदानकर्मियों ने किया। विधानसभा गोटेगांव में 71, नरसिंहपुर में 145, तेंदूखेड़ा में 113 एवं गाडरवारा में 709 मतदानकर्मियों ने डाकमत पत्र के माध्यम से मतदान किया।
: मजदूरों को दिलाई मतदान की शपथ
Wed, Nov 8, 2023
मजदूरों को दिलाई मतदान की शपथगाडरवारा। गत दिवस विधानसभा निर्वाचन 2023व की स्वीप गतिविधि अंतर्गत एसडीएम व रिटर्निग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के निर्देशन एवं नपा सीएमओ जयश्री चौहान के मार्गदर्शन में बस स्टैंड गाडरवारा पर असंगठित मजदूरों को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए मतदाता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नपा गाडरवारा के कर्मी सहित असंगठित मजदूर उपस्थित रहे।