: कलेक्टर ने निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया
Aditi News Team
Wed, Nov 8, 2023
कलेक्टर ने निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया
नरसिंहपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफ़ना ने बुधवार को कृषि उपज मंडी परिसर पहुँचकर विधानसभा निर्वाचन के लिये वहां स्थापित किये जाने वाले विधानसभावार स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल के लिये जरूरी व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होने मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतगणना स्थल की बेरिकेटिंग कराने के निर्देश भी दिये।इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती अंजलि शाह,सभी रिटर्निंग ऑफिसर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Tags :