Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

सेफ क्लिक-2.0 अभियान के तहत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को किया जागरुक : नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

Aditi News Team

Mon, Jun 29, 2026

सेफ क्लिक-2.0 अभियान के तहत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को किया गया जागरूक

• जिले के इन्फ्लुएंसर्स को अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

• साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

•


इन्फ्लुएंसर्स से सही एवं प्रमाणिक जानकारी साझा करने तथा फेक न्यूज से बचने की अपील की गई।

• अभियान के संदेश, वीडियो एवं पोस्ट अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

• साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित "सेफ क्लिक-2.0" अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा जिले के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ जागरूकता संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें साइबर अपराधों के नए तरीकों, फेक न्यूज, फिशिंग लिंक, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग एवं साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

इन्फ्लुएंसर्स से अपील की गई कि वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से साइबर सुरक्षा संबंधी सही एवं प्रमाणिक जानकारी आमजन तक पहुंचाएं, भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं के प्रसार से बचें तथा जिम्मेदारीपूर्वक डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें।

कार्यक्रम के दौरान उन्हें मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA), सुरक्षित सोशल मीडिया उपयोग एवं ऑनलाइन सुरक्षा उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।

*सेफ क्लिक-2.0 अभियान से जुड़ने का किया गया आह्वान :* पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित ‘‘सेफ क्लिक-2.0’’ अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा जिले के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर उन्हें अभियान से जुड़ने एवं साइबर जागरूकता के इस जनअभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इन्फ्लुएंसर्स को बताया गया कि वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से साइबर सुरक्षा संबंधी सही एवं प्रमाणिक जानकारी साझा करें, फेक न्यूज एवं साइबर ठगी के प्रति आमजन को जागरूक करें तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा दें।

पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से अपील की गई कि वे "सेफ क्लिक-2.0" अभियान के संदेशों, वीडियो, पोस्ट एवं जनजागरूकता सामग्री को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर साइबर अपराधों की रोकथाम में सहभागी बनें।

*"एक जिम्मेदार पोस्ट, हजारों लोगों को साइबर ठगी से बचा सकती है।"*

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें