: प्रेक्षक ने गाडरवारा के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
Tue, Nov 7, 2023
प्रेक्षक ने गाडरवारा के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
गाडरवारा। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा निर्वाचन के लिए गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर है। गत दिवस भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले की गाडरवारा एवं तेन्दूखेड़ा विधानसभा के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री देवकृष्ण तिवारी (आईएएस) ने गाडरवारा नगर के मतदान केन्द्रों 95, 96, 97, 98, 99, 105, 106 एवं 134 का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया एवं केंद्र में मतदाताओ व मतदान दल के सदस्यों को बेहतर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित कार्यो को 2 दिवस के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश नपा सीएमओ जयश्री चौहान को दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र पर मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक हो इस हेतु समस्त बीएलओ बेहतर कार्य करें । उंन्होने कहा कि केंद्रों पर बुजुर्ग, दिव्यांग लोगों को निर्वाचन के लिए विशेष सुविधायें मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध कराई जायें एवं बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए एक सहायक भी नियुक्त किया जाये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची में जोड़े एवं काटे गये नामों की भी जानकारी ली। निरीक्षण के समय नपा सीएमओ जयश्री चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
: नरसिंहपुर, घर- घर जाकर पीले चांवल देकर कर मतदाताओं को मतदान के लिए आमंत्रित
Mon, Nov 6, 2023
घर- घर जाकर पीले चांवल देकर कर मतदाताओं को मतदान के लिए आमंत्रितनरसिंहपुर।. विधानसभा निर्वाचन- 2023 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में लेफ्टिनेंट श्री अंशुल नेमा के मार्गदर्शन में करेली की एनसीसी इकाईयों द्वारा घर- घर जाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए पीले चांवल देकर आमंत्रण दिया गया। इसके साथ ही रैली का भी आयोजन किया गया। इस रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यूएस परमार, उपप्राचार्य डॉ. एके वाजपेयी, श्री संजय दुबे, श्री वीएस राजपूत, श्री प्रणव रावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कॉलेज रोड से होते हुए रिलायंस पेट्रोल पंप पहुंची। रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने प्रेरित किया गया।इस दौरान महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय करेली, ठाकुर निरंजन सिंह विद्यालय करेली, डॉक्टर केएल पपनेजा विद्यालय करेली की एनसीसी इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से रैली निकाली गई। इसमें लगभग 150 क्रेडिट ने भाग लिया। रैली का संचालन थर्ड ऑफिसर श्री सुधीर राजपूत और श्री निकेत जैन द्वारा किया गया।
: 17 नवम्बर को कामगारों को मतदान करने के लिए मिलेगा सवैतनिक अवकाश
Mon, Nov 6, 2023
17 नवम्बर को कामगारों को मतदान करने के लिए मिलेगा सवैतनिक अवकाशनरसिंहपुर।विधानसभा चुनाव- 2023 के तहत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश के निजी औद्योगिक संस्थाओं एवं राजकीय उपक्रमों के ऐसे नियोजित कामगार जो, मध्यप्रदेश राज्य के मतदाता है, उन्हें मतदान के लिए मतदान दिन 17 नवम्बर को सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाये।लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135- ख के अनुसार मतदान के दिन किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य संस्थान में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को, जो विधानसभा के लिए निर्वाचन में मतदान करने का हकदार है, को मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश मंजूर किये जाने का प्रावधान है। धारा 135- ख के अंतर्गत किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम अथवा अन्य किसी स्थापना में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को, जो किसी राज्य की लोकसभा/ विधानसभा के लिए निर्वाचन में मतदान करने का हकदार है, मतदान के दिन अवकाश मंजूर किया जावेगा। यह जानकारी श्रमपदाधिकारी नरसिंहपुर ज्योति पांडे दुबे ने दी है।श्रम आयुक्त कार्यालय मध्यप्रदेश द्वारा जारी संशोधित परिपत्र के अनुसार अवकाश मंजूर किये जाने के कारण किसी ऐसे व्यक्ति की मजदूरी से कोई कटौती या उसमें कोई कमी नहीं की जायेगी। यदि कोई नियोजक प्रावधानों का उल्लंघन करता है, तो ऐसा नियोजक जुर्माना से, जो 500 रुपये तक का हो सकेगा, दंडनीय होगा। यह धारा किसी ऐसे निर्वाचक को लागू नहीं होगी, जिसकी अनुपस्थिति से उस नियोजन के संबंध में जिसमें वह लगा हुआ है, कोई खतरा या सारवान हानि हो सकती है।