: गाडरवारा, नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया मतदान करने का संदेश
Tue, Nov 7, 2023
नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया मतदान करने का संदेशhttps://youtu.be/vnEm4LDTzBY?si=tymAAnvwjxUeQiqpगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन में विधानसभा निर्वाचन की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत छात्राओं ने मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत नुक्कड नाटक का प्रदर्शन कर मतदान करने का संदेश दिया। प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक के निर्देशन में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नाटक में बताया गया कि लोकतंत्र में मतदान जरूरी है। सभी मतदाता निर्भीक होकर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र के विकास में सहभागी बने। नुक्कड़ नाटक के दौरान छात्राओ ने सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो सहित अन्य जागरूकता संबंधी प्रेरक नारे लगाए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्राएँ उपस्थित रहे ।
: गांगई में स्कूली छात्र छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान का संदेश
Tue, Nov 7, 2023
गांगई में स्कूली छात्र छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान का संदेशगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गांगई में शासकीय हाईस्कूल के छात्र छात्राओ ने विधानसभा निर्वाचन की स्वीप गतिविधियों के तहत मानव श्रृंखला बनाकर चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्य वीरेंद्र राजपूत ने कहा कि मतदाताओ को चुनाव में अपने वोट का महत्त्व पता होना चाहिए। एक वोट के जरिये हम सभी राष्ट्र के विकास में सहभागी बन सकते है। इस अवसर पर अनेक छात्र छात्राओं ने मानव श्रृंखला में सहभागिता दी ।
: 80 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान 7 नवम्बर को आज
Tue, Nov 7, 2023
80 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान 7 नवम्बर को आजगाडरवारा। विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत गाडरवारा विधानसभा के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओ के लिए डाक मत पत्रों के जरिये 7 नवंबर को उनके घर जाकर मतदान प्रक्रिया पूर्ण प्रक्रिया की जाएगी। 7 नवम्बर को मतदान से शेष बचे मतदाताओ के लिए 9 नवम्बर को उनके घर जाकर मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी। विदित हो कि गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के तहत 80 वर्ष से अधिक आयु के 143 एवं 17 दिव्यांग मतदाताओ सहित कुल 160 मतदाताओ ने घर से डाक मत पत्र हेतु मतदान करने की सुविधा मांगी थी। डाक मत पत्र से मतदान हेतु 14 मतदान दलों में शामिल कर्मचारी मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराएंगे।