: गाडरवारा, विधानसभा निर्वाचन को लेकर तहसील कार्यालय में बैठक आयोजित
Tue, Nov 14, 2023
विधानसभा निर्वाचन को लेकर तहसील कार्यालय में बैठक आयोजितगाडरवारा। विधानसभा निर्वाचन के लिए 17 नवंबर मतदान की तिथि नजदीक आते ही प्रशासन की तैयारियां दिनों दिन जोर पकड़ती जा रही है। बीते सोमवार को प्रशासनिक व्यवस्थाओं में कसावट लाने के उद्देश्य से स्थानीय तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में गाडरवारा विधानसभा अंतर्गत सभी सेक्टर अधिकारियो, सभी विभाग के प्रमुख अधिकारियों एवं पुलिस विभाग के सेक्टर अधिकारियों की बैठक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार आयोजित गई। बैठक में एसडीएम व गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे ने निर्वाचन कार्यो की समीक्षा की एव कहा कि चुनाव के मतदान में कम ही दिन शेष बचे है सभी सेक्टर अधिकारी नियमित तौर पर अपने सेक्टर के अंतर्गत मतदान केंद्रों का भ्रमण सतत रूप से करे। अपने सेक्टर अंतर्गत समस्त बूथ केंद्रों के मतदान दलों को 16 नवम्बर के दिन मतदान सामग्री वितरण से लेकर 17 नवंबर मतदान उपरांत सामग्री जमा कराने की जिम्मेदारी आप सभी की है। सभी पीठासीन अधिकारियों से सतत सम्पर्क में रहकर आपको निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराना है। मतदान के दिन सुबह मॉकपोल से लेकर मतदान एवं उसके उपरांत समस्त प्रपत्र भलीभांति समस्त मतदान दलों के पीठासीन द्वारा त्रुटिरहित भर जाए इस बात की चिंता भी सभी सेक्टर को करना है। श्रीमती ब्यारे ने बैठक में आगे कहा कि निर्वाचन जैसे अतिमहत्वपूर्ण कार्य में सभी लोग सक्रिय होकर कार्य करें किसी भी स्तिथि में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एसडीओपी (पुलिस) रत्नेश मिश्रा ने कहा कि सभी पुलिस सेक्टर अधिकारी सेक्टर दल के साथ पूर्ण समन्वय से मिलजुलकर कार्य करें एवं मतदान केंद्रों का साथ ही भ्रमण करें। बैठक में मास्टर ट्रेनर एवं चीचली बीआरसी डी के पटैल ने निर्वाचन से जुड़े विभिन्न प्रपत्रों सहित अन्य उपयोगी जानकारी दी। बैठक मे तहसीलदार आकाश डहारे, सुश्री प्रियंका नेताम, नायब तहसीलदार श्रीमती अनु जैन , टीआई विक्रम रजक सहित विभागों के अधिकारी, सेक्टर अधिकारी , पुलिस विभाग से जूड़े कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
:
Fri, Nov 10, 2023
बूथ लेबल अधिकारियों द्वारा घर घर जाकर वितरित की जा रही मतदाता पर्चियाँगाडरवारा। विधानसभा चुनाव के मतदान की तिथि 17 नवंबर जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है प्रशासन द्वारा निर्वाचन संबंधी कार्यो में तेजी देखी जा रही है। गत दिवस गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन तैयारियो के क्रम में एसडीएम एवं रिटर्निग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के आदेशानुसार सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेबल अधिकारियों द्वारा घर घर जाकर मतदाताओ को मतदाता पर्चियों का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान बीएलओ द्वारा एसडीआर अर्थात अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओ का चिन्हाकन कर उनकी सूची भी बनाई जा रही है जो रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पर्ची वितरण कार्य की स्थानीय निर्वाचन कार्यालय कम्युनिकेशन कक्ष से भी निगरानी रखी जा रही है एवं प्रत्येक 2 घन्टे में बीएलओ से पर्ची वितरण से जुड़ा डाटा एकत्रित किया जा रहा है। स्थानीय निर्वाचन कार्यालय द्वारा समस्त बीएलओ को जल्द से जल्द मतदाता पर्ची वितरित करने के निर्देश दिए गए है।।
: शासकीय अस्पताल एवं पटाखा बाज़ार में दिलाई शपथ
Fri, Nov 10, 2023
शासकीय अस्पताल एवं पटाखा बाज़ार में दिलाई शपथगाडरवारा। स्थानीय नपा परिषद द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन ,जिला स्वीप प्रभारी व जिला पंचायत सीईओ दलीप कुमार के आदेशानुसार एवं एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के मार्गदर्शन एवं नपा सीएमओ जयश्री चौहान के सहयोग से नपा परिषद द्वारा जगह जगह स्वीप गतिविधियों के जरिये लोगो को मतदान करने के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम मे गत दिवस नपा कर्मियों ने मंडी में फटाका दुकानदारों को मतदान हेतु प्रेरित किया एवं मतदान की शपथ दिलाई । इसके अलावा स्थानीय शासकीय अस्पताल में भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी जयश्री चौहान के निर्देशन में सभी डॉक्टरों को भी मतदान की शपथ दिलाई गई। उक्त अवसरों पर प्रमोद सिंह चौहान, गीता वाल्मीकि, संध्या उईके ,मेघा गुप्ता, नरगिस खान आदि सहभागी रहे ।