: नरसिंहपुर ज़िले में 3 बजे तक हुए मतदान की अनुमानित प्रतिशत की ताजा जानकारी
Fri, Nov 17, 2023
मध्य प्रदेश में अभी तक 45.40 प्रतिशत एवं नरसिंहपुर ज़िले में 3 बजे तक हुए मतदान की अनुमानित प्रतिशत की ताजा जानकारी निम्नानुसार है,गाडरवारा विधानसभा में 3 बजे तक 67366 पुरुष, 64094 महिला , 2 अन्य सहित कुल 131462 मतदाताओ ने किया मतदान
गाडरवाड़ा 45.01℅ तेंदूखेड़ा 48.70℅ नरसिंहपुर 50.71℅ गोटेगांव 47.88℅
: रिटर्निग अधिकारी ने की मतदान करने की अपील
Thu, Nov 16, 2023
रिटर्निग अधिकारी ने की मतदान करने की अपीलगाडरवारा। 17 नवम्बर को होने वाले विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए एसडीएम एवं गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे ने समस्त मतदाताओ से मतदान करने की अपील की है। उन्होने कहा कि सभी मतदाता 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर जाकर निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें क्योंकि मतदान आपका अधिकार है। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान हेतु बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई है। सभी मतदाता 12 वैकल्पिक फ़ोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक साथ ले जाकर मतदान करें एवं लोकतंत्र के महायज्ञ में सहभागी बने।