: आंवला नवमी पर लगाये आंवले के पौधे
Tue, Nov 21, 2023
आंवला नवमी पर लगाये आंवले के पौधेगाडरवारा। बीते मंगलवार को आंवला नवमी के पावन अवसर पर क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कठोतिया की शासकीय प्राथमिक शाला कछपुरा टोला में प्रधानपाठक नेतराम कौरव ने आंवले के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर शाला के शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहे ।
: प्राचार्यो एवं बीईओ की समीक्षा बैठक 24 नवम्बर को
Tue, Nov 21, 2023
प्राचार्यो एवं बीईओ की समीक्षा बैठक 24 नवम्बर कोगाडरवारा । क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के समस्त प्राचार्यो एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक 24 नवंबर दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक स्थानीय बीटीआई स्कूल में आयोजित की जा रही है। बैठक में बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर निदानात्मक कक्षाओ के संचालन, वर्तमान सत्र 2023-24 के परीक्षा परिणाम में सुधार लाने हेतु कार्ययोजना पर चर्चा, दिसंबर माह में होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षा एवं निर्धारित समयावधि में पाठ्यक्रम पूर्ण करने संबंधी कार्यवाही पर चर्चा, क्रीड़ा शुल्क, विभिन्न छात्रवृत्तियों, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों , साइकिल वितरण सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। उक्त बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी एवं रमसा एडीपीसी अनिल कुमार ब्यौहार के उपस्थित रहने की संभावना है ।
: गाडरवारा, दिव्यांग बच्चों की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन 22 नवम्बर को
Tue, Nov 21, 2023
दिव्यांग बच्चों की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन 22 नवम्बर कोगाडरवारा। क्षेत्र के चीचली विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय शालाओ में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 वी के दिव्यांग बच्चों की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन 22 नवंबर दिन बुधवार को सुबह 10 बजे से चीचली में बीआरसी कार्यालय के सामने श्री साई पब्लिक स्कूल परिसर में किया जा रहा है। चीचली बीआरसी डी के पटैल ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांग बच्चों की विभिन्न स्पर्धाओं के लिए समस्त शाला प्रभारियों को सूचित किया गया है कि वे बच्चों के पालकों के साथ दिव्यांग बच्चों को कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित कराएं। उल्लेखनीय है कि श्री पटैल ने स्पर्धाओं के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया है ।