Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

: गाडरवारा, सुप्रभात सत्संग समिति के चुनाव संपन्न हुए

Aditi News Team

Tue, Nov 21, 2023
गाडरवारा सुप्रभात सत्संग समिति के चुनाव हुए संपन्न गाडरवारा । जैसा कि सर्व विदित है कि समिति का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, आध्यात्मिक, योगासन, जैसे महत्वपूर्ण कार्य हैं इसी के तहत समिति के सदस्यों के अथक प्रयासों से *नौ ग्रह वाटिका एवं 27 नक्षत्र वाटिका* के अलावा विभिन्न धार्मिक वृक्षों का रोपण किया गया है जिसका विधिवत उद्घाटन बिगत दिवस "युग विभूति" "विदुषी" " ऋचा गोस्वामी जी" द्वारा किया जा चुका है सभी कार्यक्रमों का नियमित संचालन समिति द्वारा किया जाता है और उन सभी कार्यों के संचालन के लिए समिति ने विभिन्न पदों पर योग्य व्यक्तियों को मनोनीत करना आवश्यक समझा जिससे समिति का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके इसलिए पूर्व निर्धारित दिनांक21/11/2023 दिन मंगलवार को प्रति मंगलवार की तरह हनुमान दद्दा की पूजन- अर्चन के बाद हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान अष्टक, का संगीत मय पाठ किया गया तत्पश्चात चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई जिसमें एक व्यक्ति को एक से अधिक पद भी योग्यता अनुसार दिए गए जिससे समिति का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके सर्वसम्मति से *श्री राधेश्याम जी सराठे* को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने माल्यार्पण कर करतल ध्वनि से स्वागत किया! इसके साथ साथ निम्न पदाधिकारियों को भी मनोनीत किया गया! संरक्षक --श्री संतोष कुमार जी शर्मा संरक्षक-- श्री सतीश जी नीखरा संरक्षक ---श्री अरुण कुमार जी तिवारी अध्यक्ष --श्री राधेश्याम जी सराठे उपाध्यक्ष-- श्री ओमप्रकाश जी दुबे (प्रकाश महाराज) उपाध्यक्ष-- श्री मनोज कुमार जी अग्रवाल सचिव --श्री राम शंकर जी तिवारी सहसचिव-- श्री सुखराम जी विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष-- श्री राकेश कुमार जी नामदेव सह कोषाध्यक्ष --श्री मदन लाल जी सोनी प्रार्थना प्रभारी -- श्री राधे श्याम जी सराठे प्रार्थना प्रभारी --श्री राम शंकर जी तिवारी योग प्रभारी-- श्री राधेश्याम जी सराठे पूजन प्रभारी-- श्री जीवनलाल जी मटोलिया प्रार्थना प्रभारी-- श्री गोठल जी यादव प्रार्थना प्रभारी-- श्री जुगल किशोर जी तिवारी प्रार्थना प्रभारी --श्री भगवान दास जी चौबे वाटिका संरक्षक-- श्री राजेंद्र कुमार जी तिनगुरिया वाटिका प्रभारी-- श्री महेश कुमार जी साहू वाटिका प्रभारी-- श्री मदन लाल जी सोनी वाटिका प्रभारी --श्री नर्मदा चरण जी पटेल वाटिका प्रभारी-- श्री अमित जी मरावी वाटिका प्रभारी-- श्री गोठल जी यादव संगठन एवं प्रचार सचिव-- श्री दिनेश कुमार जी नामदेव प्रभार सौंपने पर सभी पदाधिकारी का तिलक लगाकर एक एवं माल्यार्पण कर करतल ध्वनि से स्वागत किया गया सभी पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण कर अपने-अपने दायित्वों को निर्वहन करने के लिए एवं समिति को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए शपथ ली प्रसादी वितरण के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ श्री दिनेश कुमार जी नामदेव द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें