Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

: प्राचार्यो एवं बीईओ की समीक्षा बैठक 24 नवम्बर को 

Aditi News Team

Tue, Nov 21, 2023
प्राचार्यो एवं बीईओ की समीक्षा बैठक 24 नवम्बर को गाडरवारा । क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के समस्त प्राचार्यो एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक 24 नवंबर दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक स्थानीय बीटीआई स्कूल में आयोजित की जा रही है। बैठक में बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर निदानात्मक कक्षाओ के संचालन, वर्तमान सत्र 2023-24 के परीक्षा परिणाम में सुधार लाने हेतु कार्ययोजना पर चर्चा, दिसंबर माह में होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षा एवं निर्धारित समयावधि में पाठ्यक्रम पूर्ण करने संबंधी कार्यवाही पर चर्चा, क्रीड़ा शुल्क, विभिन्न छात्रवृत्तियों, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों , साइकिल वितरण सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। उक्त बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी एवं रमसा एडीपीसी अनिल कुमार ब्यौहार के उपस्थित रहने की संभावना है ।

Tags :

जरूरी खबरें