: नरसिंहपुर जिले के विकासखंड चीचली के ग्रामो में जगमगा उठे घर, दूरस्थ अंचलों तक पहुँची बिजली,
Thu, Feb 15, 2024
जगमगा उठे घर
दूरस्थ अंचलों तक पहुँची बिजली
नरसिंहपुर जिले के विकासखंड चीचली के ग्राम बड़ागांव, भिलमाढाना, कोटरी, हींगपानी में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह भारिया, बैगा एवं सहरिया के निवासियों को अब बिजली की समस्या से छुटकारा मिलना शुरू हो गया है। ग्रामवासियों में हर्ष व्याप्त है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव में बिजली से 104 आदिवासी परिवारों के घर जगमग हो गये हैं।मप्र पूक्षेविविकंलि. नरसिंहपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता श्री अमित चौहान ने बताया कि इन ग्रामों में रहने वाले भारिया, बैगा एवं सहरिया के घरों तक पहुंचाने के लिए 17 किलोमीटर की दुर्गम पहाड़ी व सघन वन होने के कारण विद्युत सामग्री जैसे 13 नग पोल, व्ही क्रॉस आर्म, पिन इंसूलेटर, एक नग वितरण ट्रांसफार्मर एवं एबी केबिल को खच्चर एवं मजदूरों की मदद से ग्रामों में पहुंचाया गया। काफी कठिनाई का सामना करते हुए ग्राम बड़ागांव के टोले तलैया, भतौर, पटकना एवं कुकड़ीपानी के परिवारों को विद्युत सप्लाई प्रदान की गई। बिजली आने से समस्त ग्रावासियों में हर्ष व्याप्त है।
: निर्झरणी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर व एसपी पहुंचे बरमान
Thu, Feb 15, 2024
निर्झरणी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर व एसपी पहुंचे बरमानराज्य शासन के निर्देशानुसार 16 फरवरी 2024 को नर्मदा जयंती के अवसर पर जिले के बरमान घाट में "निर्झरणी महोत्सव" सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्पन्न किया जावेगा। महोत्सव की पूर्व तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ बुधवार को बरमान घाट पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। अधिकारियों ने महोत्सव के संबंध में आयोजन स्थल और विभिन्न आवश्यक व्यवस्थायें करने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, एसडीएम और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
: सालीचौका ,बसंत पंचमी उत्सव पर काव्य गोष्ठी संपन्न
Thu, Feb 15, 2024
बसंत पंचमी उत्सव पर काव्य गोष्ठी संपन्नसाली चौका बसंत पंचमी उत्सव बागेश्वरी साहित्य परिषद साली चौका द्वारा मनाया गया इस अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन दीपक गुप्ता दीप के निवास स्थान पर आयोजित की गई काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता उमेश पाली एवं मुख्य अतिथि रामेश्वर वर्मा गोष्ठी में गोष्ठी में आसपास क्षेत्र के साहित्यकार कवि द्वारा अपनी अपनी रचना से समा बांध दिया काव्य गोष्ठी का काव्य गोष्ठी का सफल संचालन साली चौका के वरिष्ठ साहित्यकार संतोष अग्रवाल सागर ने करते हुए बसंत पंचमी पर अपनी रचना प्रस्तुत की दीपक गुप्ता दीप ने बाग बगीचे में चारों ओर छाया बसंत है उमेश पाली पत्रकार द्वारा शानदार गजल प्रस्तुत की आसपास क्षेत्र के साहित्यकार उपस्थित कवि में परिषद के अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा पुरुषोत्तम मुख्तार संतोष अग्रवाल साहित्य प्रेमी योगेंद्र सिलावट बसंत विश्वकर्मा उमाशंकर राय आशीष राय गोलू राजेश पाली आदि कवियों द्वारा रचना पढ़ी गई आभार प्रदर्शन दीपक गुप्ता दीप द्वारा किया गया अतिथियों द्वारा भविष्य में अपनी तरफ से पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिया ।