: कुंडलपुर ग्राम में आयोजित की गई विनयांजलि सभा
Mon, Feb 19, 2024
कुंडलपुर ग्राम में आयोजित की गई विनयांजलि सभाकुंडलपुर दमोह। युवा शक्ति कुंडलपुर के द्वारा ग्राम कुंडलपुर में संत शिरोमणि विश्व वंदनीय आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समता पूर्वक समाधि होने पर विनयांजलि का कार्यक्रम ग्राम पंचायत भवन के परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भक्ति गीत की प्रस्तुति श्रीमती सुरभि जैन के द्वारा की गई ।आचार्य श्री के प्रति विनयांजलि व्यक्त करने वालों में दीपक उपाध्याय पटेरा ,कमलेश शर्मा ,दीपू ठाकुर, ब्रह्मचारिणी राजुल दीदी ,अनिल पुजारी कोमलचंद जैन ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा भले ही गुरुदेव आचार्य श्री विद्यासागर जी का जन्म कर्नाटक के सदलगा में हुआ हो लेकिन गुरुवर ने अपनी कर्मभूमि कुंडलपुर बुंदेलखंड को बनाया। आचार्य श्री ने अपनी तपोस्थली कुंडलपुर को बनाया। आचार्य श्री के कुंडलपुर और ग्राम वासियों पर अनंत उपकार हैं जिन्हें हम कभी भुला नहीं पाएंगे। गुरुदेव हमारे हृदय में सदा रहेंगे। हम उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर ही सच्ची विनयांजलि अर्पित कर सकेंगे ।कार्यक्रम का संचालन अमित शास्त्री जी ने किया ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राम वासियों के साथ सरपंच परसोत्तम पटेल पूर्व सरपंच पंचम ठाकुर ,उदय चंद जैन ,मोतीलाल जैन प्रबंधक ,दीपू ठाकुर, पंकज सैनी ,आशुतोष समदरिया ,राहुल रैकवार ,पवन, कमलेश रैकवार ,छोटू सेन, संजय बड़कुल ,हाई स्कूल एवं प्राथमिक स्कूल के प्राचार्य ,छात्र-छात्राएं, ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।
: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Mon, Feb 19, 2024
गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना, एक पुण्य का काम है--- डॉक्टर देवेंद्र धाकड़
आयोजन ----स्वास्थ्य शिविर में ECG,ECHO, डायबिटीज की जांच हुई मुफ्त
रायसेन /उदयपुरा__जिले के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर देवेंद्र धाकड़ जो कि पेशे से यूरोलॉजिस्ट सर्जन है।वह
हमेशा गरीब असहाय लोगों के लिए जिलेभर में कुछ ना कुछ सामाजिक कार्य करवाते रहते हैं।
कभी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करवाना और गरीब असहाय लोगों को भोपाल ले जाकर उनका फ्री इलाज करवाना। कभी गरीब जनजाति समुदाय के लोगों को निशुल्क शूज बांटना, धार्मिक अनुष्ठान करवाना युवा वर्ग के लिए हांकी कबड्डी क्रिकेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करवाना जैसे कई कार्य करवाते रहते
हैं।
इसी क्रम में आज यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर देवेंद्र धाकड़ ने उनके गृह नगर उदयपुरा में उनकी ही उदय पैलेस होटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करवाया। इस स्वास्थ्य शिविर में हार्ट डायबिटीज और अन्य बीमारियों के स्पेशल डॉक्टर नोबल हॉस्पिटल भोपाल से आए हुए थे उन्होंने जांच कर फ्री उपचार किया एवं दवाएं दी।
वही डॉ देवेंद्र धाकड़ के सानिध्य में ECG,ECHO, डायबिटीज और ब्लड की जांच फ्री करवाई गई।
इस मौके पर लगभग 364 मरीजो की जांच एवं उपचार किया गया।
नोबल हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेंद्र धाकड़ के सैकड़ो चाहने वाले मौजूद रहेमौजूद रहे।
: नरसिंहपुर, पत्रकार पर हुए हमले को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने सीएम मोहन यादव के नाम सौपा ज्ञापन
Sun, Feb 18, 2024
पत्रकार पर हुए हमले को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने सीएम मोहन यादव के नाम सौपा ज्ञापनhttps://youtu.be/r8NxzC6aRV8?si=VPIP-DgMIvYIvavTनरसिंहपुर – गाडरवाड़ा थाना छेत्र में अपराधियों एवं माफियाओं के हौसले बुलंद है, भू-माफिया, जमीन खनन माफिया सक्रिय हैं एवं थानों से इनकी सांठगांठ की चर्चाएं बनी रहती है
नरसिंहपुर जिले मे कई बार सुना गया है कि पत्रकारो को खबर चलाने के लिए अपने जीवन से लड़ना पड़ता है पत्रकार नव भारत अखबार एवम् न्यूज़ इंडिया 24 रिपोर्टर मनीराम अहिरवार पर 23 जनवरी को ग्राम उकसघाट में हरिओम विश्वकर्मा के कर्मचारियों द्वारा जानलेवा हमला किया था हमले में गंभीर चोटे आई थी घटनास्थल के समीप पत्रकार के करीबी रिश्तेदार के घर में छुपकर जान बचाई थी जब मामले में पत्रकार के द्वारा अपने जिला ब्यूरो व साथियों को फोन लगाया उनके द्वारा गाडरवारा पुलिस को सूचना दी तो मौका स्थल पर पुलिस पहुंची और पत्रकार मनीराम को सुरक्षित गाडरवारा थाने लाया जहां लिखित आवेदन प्रस्तुत करने के बाद पुलिस द्वारा अस्पताल लेजाकर मुलाईजा करवाया और यह कहकर भेज दिया कि मामले की जांच करेंगे तब से आज तक जांच ही चल रही है आरोपियों पर FIR दर्ज नहीं होने से बहुजन समाज पार्टी मनीराम अहिरवार के समर्थन में उतरी और आज एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस के इस तरह पत्रकारों के प्रति किए जा रहे व्यवहार की जिला अध्यक्ष सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने निंदा की और पुलिस अधीक्षक महोदय कार्यालय में मुख्य मंत्री महोदय के नाम उप पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौप कर आरोपियों पर FIR दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि जिले में पत्रकार सुरक्षित नही है पत्रकारों की सुरक्षा राम भरोसे चल रही इस तरह से यदि मीडिया कर्मियों को अपराधियों के द्वारा दबाया जाएगा तो आगामी समय में क्या हाल होगा जिसकी चिंता जाहिर करते हुए बसपा अध्यक्ष ने समस्त पत्रकार साथियों से भी हमले कि निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाही कराने मनीराम अहिरवार के सहयोग की माँग की गयी हैं ।