: मंत्री श्री पटेल ने किया राखी- भैंसा में शासकीय हाई स्कूल भवन का भूमिपूजन
Mon, Feb 12, 2024
मंत्री श्री पटेल ने किया राखी- भैंसा में शासकीय हाई स्कूल भवन का भूमिपूजननरसिंहपुर, 12 फरवरी 2024. पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गोटेगांव विकासखंड के ग्राम राखी- भैंसा में एकीकृत शासकीय हाई स्कूल भवन का भूमिपूजन किया।इस मौके पर गोटेगांव विधायक श्री महेन्द्र नागेश, पूर्व विधायक श्री जालम सिंह पटैल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, अन्य विशिष्ट जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन मौजूद थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री पटेल ने कहा कि स्व. श्री नर्मदा प्रसाद जी दुबे, श्रीमती उमा शशि प्रसाद दुबे ने अपनी दो एकड़ जमीन स्कूल के लिए दान दी है। राज्य सरकार ने लगभग पौने दो करोड़ रुपये की राशि से विद्यालय बनाने का फैसला किया है, जिसका आज भूमिपूजन है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आज का दिन भी याद रहेगा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के दिन इस विद्यालय की आधारशिला रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि वह जमीन ऐसे राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक के द्वारा दान की गई, उस जमीन पर बैठकर, उस भवन में पढ़कर जो पीढ़ी निकलेगी वह अपने जीवन में सर्वोच्च मुकाम हासिल करेगी, ऐसा मेरा विश्वास है। उन्होंने इसके लिए सभी को शुभकामनायें दी। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि अपने बच्चों की शिक्षा, दीक्षा व संस्कारों की चिंता करें, खाली विकास से काम नहीं चलेगा विरासत के साथ विकास का काम होगा, तभी आने वाली पीढ़ी भी आपको याद रखेगी। उन्होंने स्व. श्री नर्मदा प्रसाद दुबे को नमन किया। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का भी उल्लेख किया।स्थानीय विधायक श्री नागेश ने भी इस अवसर पर संबोधित करते हुए विद्या के इस भवन के लिये बधाई दी।उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा से बेहतर समाज का विकास होगा।पूर्व विधायक श्री जालम सिंह पटेल ने शिक्षा भवन की शुभकामनायें देते हुए कहा कि यहाँ स्कूल नहीं था।शिक्षा के लिए यहाँ स्कूल बनाने के लिए दान पत्र दिया गया था।यह स्कूल स्व. श्री नर्मदा प्रसाद जी दुबे, श्रीमती उमा शशि प्रसाद दुबे के नाम पर बनेगा। उनकी मूर्ति की भी स्थापना की जायेगी। बच्चों और युवाओं के लिए यह अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन शिक्षा के लिए दिया है।
: बरमान नर्मदा तट पर सम्मान समारोह सम्पन्न
Mon, Feb 12, 2024
बरमान नर्मदा तट पर सम्मान समारोह सम्पन्न
लगातार छठवे बर्ष हुआ कार्यक्रम सम्पन्न बरमान नर्मदा तट पर आइसना पत्रकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं जबलपुर, शहडोल ,रीवा तीनों संभागों के हेड देश न्यूज़ चेनल के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि के रूप में रहे ,विनय डेविड आइसाना के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारिता साफ़ सुधरी और सामाजिक रहना चाहिए श्री डेविड ने संगठन के बारे में बताते हुए कहा कि हमारा संगठन प्रदेश में किस तरह कार्य कर रहा है । लगातार छठवे बर्ष हुआ कार्यक्रम सम्भागीय आइसना पत्रकार संगठन का, लगातार छठवा सम्मान समारोह बरमान में संपन्न हुआ,,हर बर्ष फरवरी के माह में किया जाता इस बार अनेक लोगों का सम्मान किया जाए जिसमें नरसिंहपुर से ज्योतिषआचार्य पंडित रामकुमार दुबे है शिक्षा क्षेत्र में क्रांति लाने वाले केशव स्थापक गौ सेवा में गोलू गुप्ता सालीचौका वृक्षारोपण में,योगेंद्र सिलावट एवं दीपक जी वही बरमान से मूलचंद सेन, करेली में विख्यात समाजसेवी हरदम गरीबों का सहयोग करने वाले निर्मलजीत मुटरेजा एवं हरिओम ममार बुद्धि प्रकाश विश्वकर्मा ठाकुर पत्रकारिता जगत से भागीरथ तिवारी फुटपाथ दुकानदारों की आवाज अनिल गुप्ता का भी सम्मान किया गया गया ,, यह कार्यक्रम 11फरवरी दिन रविवार में किया गया, जिसमें जिले से जुड़ी हुई महान हस्तियों का सम्मान किया ,, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजेश लोधी शालिग्राम राजपूत सुधीर मामू,,गोविन्द गौतम संजय मेहरा गोविंद चौरसिया,मनोज शुक्ला ,सुभाष तेनगुरिया रोहित रजक, दशरथ पटेल ,लीलाधर लोधी सचिन जोशी,गीत गोविंद पटेल , स्वंत्रत पटेल ,का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम को जबलपुर से आये प्रदेश संगठन मंत्री प्रशांत प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद कौरव गौरव रैकवार एवं संभागीय अध्यक्ष मनजीत छाबड़ा ने मंच संचालन किया एवं आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष राजेश लोधी द्वारा किया गया l कार्यक्रम के बाद दाल बाटी का आयोजन रेवांचल भोजनालय के द्वारा किया गया lकार्यक्रम के दौरान के दौरान आमंत्रित अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह देकर माला पहनकर किया गया l
: किसान सभा नरसिंहपुर गिरफ्तार किसान नेताओ कीतत्काल रिहाई की मांग करती है,
Mon, Feb 12, 2024
किसान सभा नरसिंहपुर गिरफ्तार किसान नेताओ कीतत्काल रिहाई की मांग करती है,किसान नेता कुररिया सहित मप्र में अनेक किसान नेताओं की गिरफ्तारी,किसान सभा तथा संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया इसे सरकार के डर और तानाशाही का सबूत
⚫ प्रदेश के किसानों के वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश किसान सभा के उपाध्यक्ष तथा आदिवासी अधिकार राष्ट्रीय मंच की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रामनारायण कुररिया को आज सिवनी के लखनादौन में गिरफ्तार कर लिया गया । उस समय उनके साथ युवा आदिवासी नेता अनिल सल्लाम थे, पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया है । खबर है कि यह गिरफ्तारियां जबलपुर पुलिस के कहने पर की गई हैं । इसके पहले दोपहर में पुलिस कुररिया के जबलपुर स्थित निवास पर गयी थी जहां से उनकी पत्नी, महिला नेत्री अंजना कुररिया को "एस पी ने बुलाया है" कहकर ले गयी थी अब तक की सूचना के अनुसार वे भी अभी वापस घर नहीं लौटी हैं ।⚫ इसी बीच रीवा से भी संयुक्त किसान मोर्चा रीवा के संयोजक एडवोकेट शिवसिंह, किसान सभा जिला महासचिव रामजीत सिंह तथा इन्द्रजीत सिंह शंखू सहित 7 किसान नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।⚫ मध्यप्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष अशोक तिवारी, महासचिव अखिलेश यादव, मप्र आदिवासी एकता महासभा के अध्यक्ष बुद्धसेन सिंह गोंड, महासचिव लालता प्रसाद कोल ने इस गिरफ्तारी की निंदा की है और इसे मध्यप्रदेश सरकार के किसानो से डरने और उनकी आवाज को कुचलने के तानाशाहीपूर्ण तरीके अपनाने का सबूत बताया है ।⚫ दोनों संगठनों ने कहा है कि 16 फरवरी को देश भर में मजदूर किसानो के ग्रामीण बंद तथा औद्योगिक हड़ताल के आव्हान से केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकारें भयभीत होकर तानाशाही पर उतर आयी हैं । देश प्रदेश के किसान इस हड़ताल को और अधिक उत्साह के साथ सफल बनाकर इस तानाशाही का जवाब देंगे ।⚫ अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव बादल सरोज ने भी इन गिरफ्तारियों की भर्त्सना की है । उन्होंने कहा है कि एक तरफ खेती किसानी को बर्बाद करने और उसे बचाने की मांग करने वाले कुररिया जैसे किसान नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है दूसरी तरफ मोदी सरकार डॉ स्वामीनाथन और चौधरी चरण सिंह के भारत रत्न देने का दिखावा कर खुद के किसान विरोधी अपराधों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है । एआईकेएस ने सभी गिरफ्तारों को तुरंत रिहा करने और इस अवैध अनुचित गिरफ्तारी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है ।⚫संयुक्त किसान मोर्चा मध्यप्रदेश ने भी इन गिरफ्तारियों को डरी हुई सरकार की हताश कार्यवाही बताया है ।
जगदीश पटेल