: निर्झरणी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर व एसपी पहुंचे बरमान
Aditi News Team
Thu, Feb 15, 2024
निर्झरणी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर व एसपी पहुंचे बरमान
राज्य शासन के निर्देशानुसार 16 फरवरी 2024 को नर्मदा जयंती के अवसर पर जिले के बरमान घाट में "निर्झरणी महोत्सव" सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्पन्न किया जावेगा। महोत्सव की पूर्व तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ बुधवार को बरमान घाट पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। अधिकारियों ने महोत्सव के संबंध में आयोजन स्थल और विभिन्न आवश्यक व्यवस्थायें करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, एसडीएम और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
Tags :