: नरसिंहपुर,लोकसभा निर्वाचन- 2024 के लिए मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न
Wed, Mar 20, 2024
लोकसभा निर्वाचन- 2024 के लिए मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्ननरसिंहपुर।लोकसभा चुनाव के लिए जिला स्तरीय/ चारों विधानसभाओं के मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट नरसिंह भवन के सभाकक्ष में किया गया। स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर श्री मुकेश दुबे व डॉ. राजेश ठाकुर द्वारा ईव्हीएम हैंड्स ऑन और मॉक पोल, डॉ. मनीष अग्रवाल द्वारा ईव्हीएम कमीशनिंग, डॉ. सीएस राजहंस द्वारा मतदान दल सहित पोस्टल बैलट/ ईडीसी, श्री उमेश दुबे व डॉ. मनीष अग्रवाल द्वारा मतदान प्रक्रिया (मतदान दल का प्रशिक्षण), डॉ. सीएस राजहंस द्वारा सामग्री वितरण व वापसी प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 65 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह भी मौजूद थी। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले ने यहाँ पहुंचकर प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने ईवीएम कमीशनिंग, ईवीएम के व्यवहारिक संचालन, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट को आपस में कनेक्ट करना आदि के संबंध में बेहतर तरीके से प्रशिक्षण लेने कहा। उन्होंने कहा कि सफल निर्वाचन कराने में मास्टर ट्रेनर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यहां प्रशिक्षण लेकर निर्वाचन संबंधी शंकाओं का समाधान प्राप्त करें। इसका उद्देश्य है कि आपको मतदान में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आये। यहां बताई गई आवश्यक जानकारी के उपरांत मास्टर ट्रेनर्स को ईवीएम हैंडस ऑन भी कराया गया। इस प्रशिक्षण में कलेक्टर श्रीमती पटले ने भी ईवीएम की कार्य प्रणाली का जायजा लिया।प्रशिक्षण उपरांत कहूत एप (KAHOOT) पर इनका मूल्यांकन भी किया गया।
: उड़ गयी गौरैया (अतुकांतिका ) पं सुशील शर्मा
Wed, Mar 20, 2024
उड़ गयी गौरैया
(अतुकांतिका )
आज गौरैया दिवस परमैंने फिर सेदी गौरैया को आवाज़नहीं बोलीघर के आंगन मुंडेरों परचुपके से फुदक करनिकल गयीपंख फुलाएजैसे गुस्से में बेटीमुँह फुलाए निकल जाती हैजब मैं उस परनहीं देता ध्यानमैंने फिर पुकारागौरैयागौरैयाक्यों नहीं गाती अब तुममौसम के गीतक्यों नहीं फुदकतीअब क्यों नहीं किलकतीघर-आंगन मेंअब क्यों नहीं टुकुर -टुकुरदेखतीं तुम अपनी भोली आँखों से मुझेक्यों नहीं मेरे शीशे पर आकर अपने प्रतिबिम्ब कोनिहार कर चोंच मारतीं तुमगौरैया गुस्से से बोलीक्या है क्यों चिल्ला रहे होक्या आज गौरैया दिवस हैइसलिए आई मेरी यादबाकी के दिननिकल जाते हो सामने से देखते भी नहींआज लिखनी होगी मुझ पर कविताइसलिए चिल्ला रहे होबोलो कहाँ रहूँन तुमने पेड़ छोड़ेन घर में कोई स्थान जहाँ मैंबनाऊँ अपना घोंसलामत बुलाओ मुझेन जंगल छोड़े न जल छोड़ाखेतों में जहर बोयामोबाइल टावर के यमदूत नेली हमारी जानकंक्रीटों के जंगल मेंकिया बाधित हमारे जीवन कोन दाना है न पानी हैकैसे बचाऊं अपना अस्तित्वकविता लिखने सेगोरैया नहीं बचेगीन ही गौरैया दिवस परभाषण बचा सकते हैं उसका अस्तित्वबचा सकोगे मुझेइतना कह करगुस्से में फुर्र से उड़ गयीगौरैयामुझे लगा जैसेउड़ गई मेरी बेटीछोड़ कर यक्ष प्रश्न अपने अस्तित्व के। सुशील शर्मा
: समिति ने चालया नशामुक्त् अभियान एवं ग्राहक जनजागरुक्ता अभियान
Wed, Mar 20, 2024
समिति ने चालया नशामुक्त् अभियान एवं ग्राहक जनजागरुक्ता अभियानजन अभियान परिषद से गठित नगर विकास प्रेस फुटन पोर्टल समिति सेक्टर 5 एवं अमन सद्भावना समिति द्वारा न्यू शिवनगर बस्ती में नशा मुक्ति के ऊपर ग्रहक जनजागरुकता अभियान रैली निकाली गई जिस पर हमारे संस्कारशाला के बच्चे एवं टीचर्स और नगर विकास पोर्टल समिति के सदस्य एवं अमन सदभावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति भोपाल के दिव्यांग सहायता केंद्र मे पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चो ने अपनी भागीदारी दी एवं शामिल हुए कार्यक्रम मे विशेष सहयोगी के रूप मे अमन सदभावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती रेवती खांडेकर गोविन्दपुरा अध्यक्ष श्रीमती मति सुनीता नरवरे कार्यक्रम् समन्व्यक् श्रीमति लक्ष्मी मोरे कोषाध्यक्ष कमलेश रजक सादिका अली उस्मान अली आदित्य खांडेकर ज़िला अध्यक्ष कुलदीप रजक उपाध्यक्ष मनीष कुशवाहा आदि शामिल रहे।