Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

देश के उत्तरी तट के पास दो ज़बरदस्त भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं

गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर बाघ ने ग्रामीण को बनाया अपना निवाला, महुआ की गोही बीनने गया था ग्रामीण,

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

: नरसिंहपुर,मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियाँ

Aditi News Team

Wed, Mar 20, 2024
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियाँ नरसिंहपुर।लोकसभा निर्वाचन- 2024 के मद्देनजर मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में और सीईओ जिला पंचायत व जिला नोडल अधिकारी स्वीप श्री दलीप कुमार के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महाविद्यालय सांईखेड़ा में छात्र- छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इसी तरह जनपद पंचायत चीचली कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारियों ने शतप्रतिशत मतदान की शपथ ली। इस दौरान अन्य मतदाताओं को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए भी कहा गया। गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय ठाकुर निरंजन सिंह महाविद्यालय गोटेगांव में मतदाता जागरूकता के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले करेली विकासखंड के ग्राम चिनकी में ग्राम संगठन की बैठक में स्वसहायता समूह की महिलाओं को मतदाता जागरूकता अभियान की शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें परिजनों, रिश्तेदारों और गांव के अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें