Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: उड़ गयी गौरैया  (अतुकांतिका ) पं सुशील शर्मा

Aditi News Team

Wed, Mar 20, 2024
  • उड़ गयी गौरैया
(अतुकांतिका ) आज गौरैया दिवस पर मैंने फिर से दी गौरैया को आवाज़ नहीं बोली घर के आंगन मुंडेरों पर चुपके से फुदक कर निकल गयी पंख फुलाए जैसे गुस्से में बेटी मुँह फुलाए निकल जाती है जब मैं उस पर नहीं देता ध्यान मैंने फिर पुकारा गौरैया गौरैया क्‍यों नहीं गाती अब तुम मौसम के गीत क्‍यों नहीं फुदकती अब क्यों नहीं किलकती घर-आंगन में अब क्यों नहीं टुकुर -टुकुर देखतीं तुम अपनी भोली आँखों से मुझे क्यों नहीं मेरे शीशे पर आकर अपने प्रतिबिम्ब को निहार कर चोंच मारतीं तुम गौरैया गुस्से से बोली क्या है क्यों चिल्ला रहे हो क्या आज गौरैया दिवस है इसलिए आई मेरी याद बाकी के दिन निकल जाते हो सामने से देखते भी नहीं आज लिखनी होगी मुझ पर कविता इसलिए चिल्ला रहे हो बोलो कहाँ रहूँ न तुमने पेड़ छोड़े न घर में कोई स्थान जहाँ मैं बनाऊँ अपना घोंसला मत बुलाओ मुझे न जंगल छोड़े न जल छोड़ा खेतों में जहर बोया मोबाइल टावर के यमदूत ने ली हमारी जान कंक्रीटों के जंगल में किया बाधित हमारे जीवन को न दाना है न पानी है कैसे बचाऊं अपना अस्तित्व कविता लिखने से गोरैया नहीं बचेगी न ही गौरैया दिवस पर भाषण बचा सकते हैं उसका अस्तित्व बचा सकोगे मुझे इतना कह कर गुस्से में फुर्र से उड़ गयी गौरैया मुझे लगा जैसे उड़ गई मेरी बेटी छोड़ कर यक्ष प्रश्न अपने अस्तित्व के।   सुशील शर्मा

Tags :

जरूरी खबरें