Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

गायत्री परिवार ट्रस्ट का पुनर्गठन : गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

Aditi News Team

Thu, Jun 18, 2026

गायत्री परिवार ट्रस्ट का पुनर्गठन

गाडरवारा। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन गत दिवस संपन्न हुआ।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार प्रमुख शैल दीदी द्वारा ट्रस्ट मंडल चयन का अनुमोदन पत्र विगत दिवस प्राप्त हो चुका है। सात सदस्यीय ट्रस्ट समिति में वरिष्ठ परिजन मूलचंद शर्मा प्रबंध ट्रस्टी, सुरेश गुप्ता सहायक प्रबंध ट्रस्टी,राजेश कुमार कौरव, यशपाल राजपूत, श्रीमती मनोरमा श्रीवास्तव, श्रीमती पुष्पा वर्मा,आर.पी.सिंह को सदस्य के रूप में चयनित किया गया है।ज्ञातव्य हो विगत माह जोन प्रभारी राकेश गुप्ता भोपाल,उपजोन प्रभारी नरेश तिवारी जबलपुर, प्रबंध ट्रस्टी थम्मन सिंह शर्मा नरसिंहपुर,उपजोन प्रतिनिधि वृन्दावन पटेल , जिला समन्वयक रामकुमार ठाकुर की उपस्थिति में गायत्री परिवार के परिजनों की विशेष बैठक आयोजित की गई थी।बैठक में सर्वसम्मति से ट्रस्टियों का चयन किया गया। परन्तु गायत्री परिवार के अनुशासनात्मक परम्परा का पालन करते हुए नामों की घोषणा केन्द्रीय अनुमोदन उपरांत ही की गई। तहसील समन्वयक गीता प्रसाद कौरव, युवा मंडल प्रभारी शिवम सोनी, वरिष्ठ परिजन विनोद श्रीवास्तव,राजेन्द्र दुबे,तीरथ प्रसाद केवट, दुर्गा प्रसाद कोरी,आशीष सक्सेना द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए गायत्री जयंती पर्व 24 जून को सभी ट्रस्टियों का सामूहिक सम्मान आयोजित करने की जानकारी दी गई है।24 जून मंगलवार को दोपहर 11 बजे नव गठित ट्रस्ट मंडल के सदस्यों एवं समिति सदस्यों का सामूहिक सम्मान समारोह गायत्री शक्तिपीठ पर रखा गया है। साथ ही सभी गायत्री परिवार से जुड़े सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अनुरोध किया गया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गायत्री परिवार गाडरवारा

जरूरी खबरें