: मुझे लिखना ही होगा (अतुकांतिका ,विश्व कविता दिवस पर)
Thu, Mar 21, 2024
मुझे लिखना ही होगा(अतुकांतिका ,विश्व कविता दिवस पर) हर कोई लिख रहा हैवही जो कहा जा चुका हैबोला जा चुका है ,लिखा जा चुका है। मैं कुछ ऐसा लिखना चाहता हूँजो इस पल तकलिखा न गया होजिसका भाव अनछुआ होजो कल्पनातीत होजिसे कोई भी भाषाकोई भी शब्दअर्थ न दे पाएँ होंजो आज तक प्रकृति केआयामों से बहुत दूर हैजिसका कोई व्याकरण न होकोई नाद कोई आवाज़ न हो। मैं लिखना चाहता हूँउस हँसी के भावजो गगन भेदती होउस चीख के अर्थजो मृत्युशिला से टकराकर लौटी होमैं उस ईश्वर को लिखना चाहता हूँजो आज तक अपरिभाषित है। हो सकता है इसमें सदियाँ लग जाएँया कितने ही जन्मपर मुझे ये लिखना हैलिखना ही होगा। सुशील शर्मा
: दिव्यांग बास्केटबॉल मध्यप्रदेश की टीम हुई नेशनल के लिए रवाना
Thu, Mar 21, 2024
दिव्यांग बास्केटबॉल मध्यप्रदेश की टीम हुई नेशनल के लिए रवाना
स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश की बास्केट बॉल दल खिलाड़ी श्री नितिन सोनी, श्री निखिल सेन भोपाल, श्री सुनील सैनी , श्री भानु गोस्वामी गुना, श्री बिलाल खान गुना, श्री संजय टीग्गा भोपाल, कोच श्री ए जी खान गुना, महिला दल कु सना खान भोपाल, कु निशा खान भोपाल, कु दिव्या बेलूनी जबलपुर, महिला कोच कु इशिका दीक्षित ग्वालियर ने अंतराष्ट्रीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रतियोगिता 2027 पर्थ ऑस्ट्रेलिया में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप शिविर 22 से 27 मार्च 2024 बॉस्केट बॉल दल आज दिनांक 21 मार्च 2024 को प्रातः 08:55 बजे भोपाल स्टेशन भोपाल से चेन्नई होते हुए पांडिचेरी के लिए 11 लोगो का दल ने प्रस्थान किया।श्री दीपांकर बैनर्जी क्षेत्रीय निर्देशक स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश (ऑनलाइन), श्री एहितेशाम उद्दीन खेल निर्देशक स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश, श्री राजेंद्र बारस्कर सहा. खेल निर्देशक एस ओ भारत मध्यप्रदेश, श्रीमती शुभा अरोरा, श्री प्रवीण पाटिल समाज सेवक, कोच एस ओ भारत मध्यप्रदेश श्री कमलेश रजक मीडिया प्रभारी एस ओ भारत मध्यप्रदेश, श्री अभिषेक पाण्डे राष्ट्रीय बॉस्केट बॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप शिविर प्रस्थान पर स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश दल को शुभ कामनाएं आशीर्वाद दिया।
: नरसिंहपुर,एसएसटी चेक पोस्ट का निरीक्षण
Wed, Mar 20, 2024
एसएसटी चेक पोस्ट का निरीक्षणनरसिंहपुर, 20 मार्च 2024. लोकसभा निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सीमावर्ती क्षेत्रों की गतिविधियों यथा अवैध शराब परिवहन, मादक पदार्थ, नक़दी आदि पर निगरानी के लिए एसएसटी चेकपोस्ट बनाये गये हैं।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अमले ने देर रात्रि चेक पोस्ट पर जाकर अवलोकन किया। चेक पोस्ट पर मौजूद दल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान करेली, कुंडा, सतधारा- बरमान, मदनपुर के चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 17 एसएसटी चैक पोस्ट बनाये गये हैं। विधानसभा क्षेत्र 118- गोटेगांव में 4, 119- नरसिंहपुर में 6, 120- तेंदूखेड़ा में 4 और 121- गाडरवारा में 3 एसएसटी चैक पोस्ट बनाये गये हैं। गोटेगांव के अंतर्गत खापा एनएच 26, धूमा रोड, झांसीघाट व चरगुवां, नरसिंहपुर के अंतर्गत धमना नाका, डोंगरगांव बरघटिया एनएच 45, करेली बस्ती, लाल पुल छिंदवाड़ा रोड, बहोरीपार टोल व उमरिया नामा, तेंदूखेड़ा के अंतर्गत सतधारा बरमान, झिराघाटी, मदनपुर रायसेन रोड व कौंड़िया नाका और गाडरवारा के अंतर्गत झिकोली घाट, पनागर चैक पोस्ट व जामगांव में एसएसटी चैक पोस्ट बनाये गये हैं।