: पेयजल की समस्या को लेकर एसडीएम ने की समीक्षा बैठक समीक्षा बैठक
Tue, May 14, 2024
पेयजल की समस्या को लेकर एसडीएम ने की समीक्षा बैठक
KamarRana
देवरी रायसेन---भीषण गर्मी को देखते हुए होते हुए बरेली एसडीएम श्री संतोष कुमार मुद्गल ने उदयपुरा में तहसील के सभागार में समस्त प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ पेयजल समस्या के निदान को लेकर समीक्षा बैठक की।
एसडीएम श्री मुद्गल ने कहा कि तहसील उदयपुरा और तहसील देवरी के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों में पानी की उपलब्धता करने को लेकर पीएचई विभाग एलएनटी एवं नल जल योजना के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द काम पूरा कर क्षेत्र में पानी मुहैया कराया जाए ।
श्री मुद्गल ने खराब पड़े कुऔ की मरम्मत करवाने, बिगड़े हुए नलों को सुधारने और भरपूर पानी देने के निर्देश दिए।
वही जनपद पंचायत सीईओ अशोक कुमार उईके ने भी सभी ग्राम पंचायत को निर्देश दिए की गर्मियों को देखते हुए सभी ग्राम पंचायतो में पानी समस्या के निदान को लेकर कदम उठाएं।
इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे
।
: भोपाल ,चौथे चरण में 71.72 प्रतिशत हुआ मतदान ,आठ संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न
Mon, May 13, 2024
चौथे चरण के मतदान की अनंतिम जानकारी
चौथे चरण में 71.72 प्रतिशत हुआ मतदान
आठ संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न
भोपाल ।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि मध्यप्रदेश लोकसभा निर्वाचन-2024 के चौथे चरण में प्रदेश के आठ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। श्री राजन ने बताया कि सभी आठ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में (अनंतिम जानकारी अनुसार) 71.72 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-21 देवास (अजा) में 74.86 प्रतिशत, क्र.-22 उज्जैन (अजा) में 73.03 प्रतिशत, क्र.-23 मंदसौर में 74.50 प्रतिशत, क्र.-24 रतलाम (अजजा) में 72.86 प्रतिशत, क्र.-25 धार (अजजा) में 71.50 प्रतिशत, क्र.-26 इंदौर में 60.53 प्रतिशत, क्र-27 खरगौन (अजजा) में 75.79 प्रतिशत एवं क्र.-28 खंडवा में 70.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार
Mon, May 13, 2024
13 दिवसीय समर कैम्प का समापन
नरसिंहपुर।सीएम राइज एसडीएम विद्यालय नरसिंहपुर में 13 दिवसीय समर कैंप का समापन सोमवार को हुआ। समापन समारोह में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समर कैंप में मास्टर ट्रेनर्स के मार्गदर्शन में बच्चों ने मधुबनी पेटिंग, कैलीग्रॉफी, हस्तशिल्प आदि के अंतर्गत जो सीखा उसकी प्रर्दशनी का अवलोकन पालकों और विद्यालय के स्टॉफ द्वारा किया गया। बच्चों ने अपने हाथों से मधुबनी पेंटिंग से तैयार की गई टी शर्ट को पहने हुए थे, इसे क्रिएटिव कॉर्नर पर प्रदर्शित किया गया। साथ ही डांस ड्रामा संगीत वादन की प्रस्तुती बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसकी सराहना की। इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के प्राचार्य श्री जीएस पटेल ने छात्रों द्वारा तैयार की गई नाटिकाओं और गीत- संगीत की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि सीएम राइज विद्यालय अपने उद्देश्यों में पूरी तरह से खरा उतर रहा है। उन्होंने सभी को शुभकामनायें प्रेषित की। इसी तरह पालकों ने भी बच्चों द्वारा समर कैम्प में सीखे गये विधाओं की प्रशंसा कर इसे छात्र हित में उल्लेखनीय कदम बताया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर श्रीमती रामेश्वरी वर्मा, श्री नीरज जैन, श्री अनुभव कौरव, श्री मुरलीधर नायक, सुश्री श्रृति पटवा व श्री मनोज वैष्णव को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संचालन शिक्षक श्री महेन्द्र सिंह लोधी ने किया। इस अवसर पर श्री प्रभात सिंह राजपूत, श्री अभिनव लखेरा, श्री देवेश वैध, श्री रामकुमार ठाकुर, श्री सोमनाथ घोषी और 120 प्रतिभागी मौजूद थे। सीएम राइज विद्यालय सांईखेड़ा में प्राचार्य श्री चंद्रकांत विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान नृत्य, संगीत, खेल, पुस्तकालय, आर्ट्स एंड क्राफ्ट, समर कैंप प्रभारी श्री भानु राजपूत, प्रशिक्षक अनुराग द्विवेदी, आदित्य द्विवेदी, रिया श्रीवास, रीतेश अवस्थी मौजूद थे।
शासकीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 13 मई से 13 जून तक
नरसिंहपुर।लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आदेश के परिपालन में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के उद्देश्य से समस्त शासकीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचपी कुर्मी ने बताया कि समर कैम्प का आयोजन 20 दिवसीय 13 मई से 13 जून 2024 की अवधि में प्रातः 08:00 बजे से 11:00 बजे तक किया जायेगा। इसमें प्रचलित खेलों में से चयनित खेलों का प्रशिक्षण, पेंटिंग, डांस, संगीत, विद्यार्थियों की अभिरूचि के अनुसार अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां, ऊर्जावान एवं खेल में रूचि रखने वाले शिक्षकों का चयन किया जायेगा। विद्यार्थियों की समर कैम्प में सहभागिता हेतु रजिस्ट्रेशन फार्म में पालक की सहमति, गतिविधियों की मॉनिटरिंग, विद्यालय स्तर पर संचालित गतिविधियों की रिपोर्ट दिए गए गूगल फार्म पर प्राचार्य द्वारा प्रेषित की जाये। प्रतिभागी विद्यार्थियों की संख्या एवं उनके द्वारा की जाने वाली गतिविधियों एवं शिक्षकों के नाम के साथ समस्त जानकारियों संबंधी निर्देश जारी किये गये हैं।
चना एवं मसूर उपार्जन केन्द्र
नरसिंहपुर।राज्य शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जारी उपार्जन नीति और भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत रबी सीजन 2023- 24 व विपणन वर्ष 2024- 25 में समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर उपार्जन का कार्य 26 मार्च से 31 मई 2024 तक की अवधि में किया जाना है। जिला उपार्जन समिति द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार रबी विपणन वर्ष 2024- 25 में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से चना एवं मसूर उपार्जन कार्य के सुचारू रूप से संचालन के लिये जिले में किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 25 गोदाम स्तरीय उपार्जन केन्द्रों का निर्धारण किया गया है। इस सिलसिले में करेली तहसील के अंतर्गत प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित रामपिपरिया हेतु सेन्ट्रल वेयरहाउस कठौतिया व आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिल्हेटी हेतु स्वनिर्मित गोदाम तीन- ए करेली बस्ती को खरीदी केन्द्र बनाया गया है। तहसील गाडरवारा के अंतर्गत सहकारी विपणन संस्था मर्यादित खुलरी हेतु ऋषभ वेयरहाउस कामती- गाडरवारा, सहकारी विपणन संस्था मर्यादित करेली हेतु नायक देवी प्रभा वेयरहाउस लिंगा बरमान रोड, विपणन सहकारी समिति चीचली हेतु जय किशन वेयरहाउस, प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित बोहानी हेतु श्री रघवंशी वेयरहाउस कौडिया, बृहत्ता सेवा सहकारी संस्था गाडरवाड़ा हेतु, एमपीडब्ल्यूएलसी गाडरवारा कैम्पेस गाडरवारा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित हेतु नर्मदा वेयरहाउस भौरझिर और सेवा सहकारी समिति हर्रई हेतु जैन वेयरहाउस अजंसरा को खरीदी केन्द्र बनाया गया है। तहसील गोटेगाँव के अंतर्गत प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित मेख हेतु केजीएन वेयरहाउस उमरिया, प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित इमलिया (कामती) हेतु श्री शिवशक्ति एग्रो वेयरहाउस पिंडरई, बृहत्ता सेवा सहकारी संस्था गोटेगांव हेतु मॉ रेवा वेयरहाउस बगासपुर, प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित सर्रा हेतु जय मारूति वेयरहाउस सर्रा लाठगांव, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सालीवाडा हेतु राव वेयरहाउस कंजई, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित मगरधा हेतु ओम वेयरहाउस बौछार, सेवा सहकारी समिति मर्यादित बढ़ैयाखेड़ा हेतु बुद्धेश्वर एग्रो लॉजिस्टिक वेयरहाउस सांकल को खरीदी केन्द्र बनाया गया है। तहसील तेंदूखेड़ा के अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित मुर्गाखेड़ा हेतु श्री मॉ वेयरहाउस लोलरी राजमार्ग, प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित हिरनपुर (बरमान) हेतु समर्थ सहारा वेयरहाउस चॉवरपाठा, सेवा सहकारी समिति सर्रा हेतु अमलतास एण्ड कंपनी वेयरहाउस रमपुरा, प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित बिलहेरा हेतु हरसिद्धी वेयरहाउस बिलहरा, सेवा सहकारी समिति बिल्थारी और हरिओम वेयर हाउस हेतु भूमि वेयरहाउस डोभी ईश्वरपुर को खरीदी केन्द्र बनाया गया है। तहसील नरसिंहपुर के अंतर्गत बृहत्ता सेवा सहकारी संस्था नरसिंहपुर हेतु अंश वेयरहाउस निंदनी, प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित नयागांव हेतु श्री वृंदावन पंडा वेयरहाउस नयागांव धमना और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कोसमखेड़ा हेतु अयान वेयरहाउस भैंसा को खरीदी केन्द्र बनाया गया है। सांईखेड़ा के अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था रमपुरा हेतु केशवानंद वेयरहाउस पालीखैरी को खरीदी केन्द्र बनाया गया है। किसानों से अपील की गई है कि वे भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट रकीम अंतर्गत रबी सीजन 2023-24 (विपणन वर्ष 2024-25) में समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर उपार्जन हेतु पंजीकृत मोबाइल नंबर से स्लाट बुक कर अपने नजदीकी उपार्जन केन्द्र पर उपज विक्रय कर सकते हैं। यह जानकारी उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास नरसिंहपुर ने दी है।