: गाडरवारा,बीपीएमयू बैठक आयोजित
Fri, May 17, 2024
बीपीएमयू बैठक आयोजित
गाडरवारा। विगत दिवस विकासखंड चीचली के जनपद शिक्षा केंद्र में विकासखंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट एवम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विकासखंड स्रोत समन्वयक डी के पटैल एवम बीएसी अरुण दुबे द्वारा निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण योजना, नवीन सत्र में नामांकन, जर्जर एवम मरम्मत योग्य शालाओ की जानकारी, एफएलएन मॉनिटरिंग, एफएलएन के लक्ष्य, निष्ठा प्रशिक्षण, सीखने की गुल्लक, स्वयं सिद्धि चैट के माध्यम से प्रश्नोत्तरी हल कराना, पाँचवी एवम आठवी वार्षिक परीक्षा में ई ग्रेड निदानात्मक कक्षाओं का संचालन, पीएम पोषण आहार संबंधित दैनिक एवं मासिक आईवीआरएस मैसेज, यू डाइस पोर्टल अंतर्गत स्टूडेंट्स संबंधित विस्तृत निर्देश प्रदान किए गए। नवभारत साक्षरता के सहसमन्वयक सत्यम ताम्रकार द्वारा सामाजिक चेतना केंद्रों के विधिवत संचालन, सामाजिक चेतना केंद्र की पंजी के अद्यतन, एवं असाक्षरों के सर्वे में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति पर चर्चा की गई। इस बैठक में एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव, खुशबू ब्रिजपुरिया, सत्यम ताम्रकार, ललित पराशर, अजय नामदेव, प्रमोद साहू, हेमंत पटेल, संजय सोनी, हरिओम स्थापक, गोविंद ताम्रकार, अभिषेक पराशर सहित समस्त जन शिक्षकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी। इस बैठक का आयोजन जिला परियोजना समन्वयक के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में हुआ।
: करेली में भी होगा भगवान परशुराम के नाम का चौराहा
Thu, May 16, 2024
भागीरथ तिवारी करेली
करेली में भी होगा भगवान परशुराम के नाम का चौराहा
करेली सर्व ब्राम्हण सभा ने आज इस आशय का एक मांग पत्र नगरपालिका अध्यक्ष के नाम से उनके घर पहुच कर दिया जिसमें करेली नगर के मुख्य मार्ग पर शारदा ज्वेलर्स ओर उर्वशी ज्वेलर्स के बीच जो चौराहा पड़ता है उसको भगवान परशुराम के नाम से करने की मांग की जहाँ पर ब्राम्हण सभा करेली द्वारा स्तंभ का निर्माण किया जाएगा।करेली नगर की प्रथम नागरिक नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार ने सम्मान सहित विप्र समाज के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया की जल्द से जल्द परिषद में प्रस्ताव लाकर विचार किया जाएगा एवं कहा भगवान परशुराम विप्र समाज के लिए ही पूज्य नही है सकल सनातन समाज के पूज्य हैं उनके नाम से करेली नगर में चौराहा बने यह कार्य हमारे गौराव को बढ़ाने का है हम इस कार्य में विप्र समाज का पूरा सहयोग करेंगे।विप्र समाज की ओर से समाज के वरिष्ठ श्रीतारचंद्र पारासर,अध्यक्ष जगदीश मिश्र, राजेन्द्र तिवारी अरविंद आचार्य, अनिल आचार्य राजेश दुबे आशीष दुबे,अंकित दीक्षित पुनीत मिश्रा उपस्थित रहे!
: छतरपुर,सीईओ जिला पंचायत ने जनपद अंतर्गत पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की
Thu, May 16, 2024
संजय अवस्थी छतरपुर
सीईओ जिला पंचायत ने छतरपुर जनपद अंतर्गत पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की
छतरपुर,जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार द्वारा जिला पंचायत में जनपद पंचायत छतरपुर अंतर्गत में 81 ग्राम पंचायतों के कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में एसीईओ चंद्रसेन सिंह, जनपद सीईओ अजय सिंह सहित परियोजना अधिकारी एस.बी.एम. एवं समस्त शाखाओं के शाखा प्रभारी तथा समस्त पंचायतों के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, सेक्टर प्रभारी उपयंत्री, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, पंचायत समन्वय अधिकारी एवं उपयंत्री, सहायक यंत्री, ए.पी.ओ. मनरेगा सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।बैठक में मनरेगा योजनांतर्गत एबीपीएस आधार स्टेटस एवं वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2023-24 तक के कार्य पूर्णता की स्थिति, अपूर्ण कपिलधारा कूप, सार्वजनिक कूप, खेत तालाब व परकोलेशन टैंक, अम्रत सरोबर, मनेरगा लेवर बजट, श्रमिक नियोजन, गौशाला की जानकारी, जियो टैगिंग, आवासों की प्रगती, स्वच्छ भारत मिशन, कचरा वाहन एवं कर वसूली, ग्रे वाटर प्रबंधन, पर्यटक ग्रामों में स्वच्छता गतिविधि, सीएम हेल्पलाईन, आंगनवाड़ी निर्माण, मरम्मत कार्य, 15वां वित्त आयोग अंतर्गत स्वीकृत कार्य, नल जल मरम्मत कार्य, जल कर, स्वच्छता कर, संपत्ति कर, ऑडिट ऑनलाईन, नलकूप बोरबेल ट्यूबबेल के बंद होने की जानकारी एवं अन्य समस्त योजनाओं की समीक्षा विस्तार से की गई। जिन ग्राम पंचायतों की प्रगति न्यून पाई गई उन पंचायतों के सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओ सूचना जारी करने के निर्देश दिए गए और अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। वहीं ग्राम पंचायत रनगुवां में पदस्थ प्रभुदयाल राजपूत ग्राम रोजगार सहायक को शासकीय कार्य लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर जनपद पंचायत कार्यालय में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया एवं संलग्न अवधि में 50 प्रतिशत मानदेय का भुगतान करने के निर्देश दिए।