: स्वास्थ्य परामर्श केंद्र एवं पापा की परी A TO Z दुकान के द्वारा नि: शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन
Sun, May 19, 2024
स्वास्थ्य परामर्श केंद्र एवं पापा की परी A TO Z दुकान के द्वारा नि: शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 2 जून को
देव नेत्रालय जबलपुर की टीम के द्वारा स्वास्थ्य परामर्श केंद्र एवं पापा की परी A TO Z दुकान कमानिया गेट हिरदेनगर में नि: शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन दिन रविवार 2 जून को रखा गया है जिसमें क्षेत्रीय ग्राम की आम जनता को नि: शुल्क नेत्र शिविर का लाभ मिलेगा। इस केम्प में मोतियाबिंद,कांचियाबिंद, अख्सूर ,रेटीना एवं अन्य नेत्र रोगों का नि: शुल्क चेकअप किया जाएगा एवं नि: शुल्क आपरेशन की सुविधा भी मिलेगी। क्षेत्रीय आम जनता से अपील है कि इस शिविर में पहुंचकर नि: शुल्क नेत्र शिविर का लाभ उठाये यह शिविर 11.00 बजे से 4.00 बजे तक दिन रविवार 2 जून को रखा गया है। समय का विशेष ध्यान रखें एवं अपने साथ नेत्र जांच के समय आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, समग्र आई डी कार्ड, आयुष्मान कार्ड अवश्य लेकर आवें।
: विकासखण्ड प्रबंधन ईकाई की बैठक आयोजित
Sun, May 19, 2024
विकासखण्ड प्रबंधन ईकाई की बैठक आयोजितगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय पीएमश्री शासकीय कन्या नवीन उ मा विद्यालय में साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत विकासखंड प्रबंधन ईकाई एवम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विकासखंड स्रोत समन्वयक संदीप स्थापक द्वारा निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण योजना, नवीन सत्र में नामांकन, जर्जर एवम मरम्मत योग्य शालाओ की जानकारी, एफएलएन मॉनिटरिंग, एफएलएन के लक्ष्य, निष्ठा प्रशिक्षण, सीखने की गुल्लक, स्वयं सिद्धि चैट के माध्यम से प्रश्नोत्तरी हल कराना, पाँचवी एवम आठवी वार्षिक परीक्षा में ई ग्रेड निदानात्मक कक्षाओं के संचालन एवं आमगांव छोटा के बालिका छात्रावास में छात्राओं का प्रवेश कराने संबंधी निर्देश दिए । बैठक में बीएसी योगेंद्र झारिया द्वारा पीएम पोषण आहार संबंधित खाद्यान्न उठाव सहित यू डाइस पोर्टल अंतर्गत स्टूडेंट्स संबंधित विस्तृत निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में बीएसी एवं नवभारत साक्षरता के सहसमन्वयक पवन राजौरिया द्वारा सामाजिक चेतना केंद्रों के विधिवत संचालन, सामाजिक चेतना केंद्र की पंजी के अद्यतन, एवं असाक्षरों के सर्वे में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति पर चर्चा की गई। इस बैठक में समस्त जन शिक्षकों ने अपनी सहभागिता दी। बैठक का आयोजन जिला परियोजना समन्वयक आर के चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में हुआ।
: गाडरवारा 959 वे सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण.
Sun, May 19, 2024
959 वे सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण.
गाडरवारा।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 959 वें सप्ताह का पौधारोपण नर्मदा कालोनी स्थित सरस्वती शिशु उच्च माध्य.विद्यालय गाडरवारा प्रांगण* में संपन्न हुआ जिसमें योगेश गनोरे ,राजेश गुप्ता ,रमाकांत गुप्ता, श्रीराम अग्रवाल, आनंद शर्मा ,चिरंजीव हिमांशु साहू ,कुमारी आन्या पाराशर ,चिरंजीवी मयंक पाराशर के जन्म दिवस के अवसर पर एवं श्रीमति संध्या राजेश गुप्ता, श्रीमती सुमन योगेश साहू, श्रीमती राखी गणेश
चौकसे की शादी की सालगिरह के अवसर पर पौधा रोपित हुआ ।जन्मदिवस व शादी की सालगिरह पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं ।इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।