: गाडरवारा,अपनों की स्मृति में किया जनहिताय अनुकरणीय कार्य। तालाब परिसर में भेंट की 5 सीमेंट कुर्सी
Mon, May 13, 2024
अपनों की स्मृति में किया जनहिताय अनुकरणीय कार्य।
तालाब परिसर में भेंट की 5 सीमेंट कुर्सी
गाडरवारा। समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति एक दशक से मातृ दिवस के अवसर पर परमार्थ सेवा का आयोजन निरंतर करती आ रही है। पूर्व वर्ष में भी समिति की प्रेरणा से अपने आत्मीयजनों की स्मृति में 15 सीमेंट की कुर्सी शासकीय चिकित्सालय को भेंट की थी। इस वर्ष 5 कुर्सी शनि मंदिर तालाब परिसर में भेंट की। जिसमे मुख्यातिथि पूर्व मानव अधिकार आयोग मित्र एवं वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव, पार्षद प्रतिनिधि कमलेश विश्वकर्मा,समिति संस्थापक आशीष राय एवं समिति अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया की उपस्तिथि में भगवान शनिदेव का स्मरण कर दिवंगत जनों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर 2 मिनिट का मौन धारण कर सामूहिक श्रद्धांजलि दी गई। अतिथियों ने समिति के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समाज की सेवा का दायरा अपार है। इसमें जितना कार्य किया जाए कम है। साथ ही अपनों की स्मृति में जनहित में कुर्सी भेंट करना अनुकरणीय कार्य की श्रेणी में है।
साथ ही श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति की प्रेरणा से अपने आत्मीयजनों की स्मृति में निम्न कुर्सी भेंट की। जिसमे स्व श्रीमति शकुंतला ब्रिजपुरिया की स्मृति में सौजन्य से प्रदीप ब्रिजपुरिया,श्रीकांत ब्रिजपुरिया,डॉ सुनील ब्रिजपुरिया द्वारा,स्व श्रीमति केशर बाई गुप्ता की स्मृति में सौजन्य से गोपाल प्रसाद गुप्ता द्वारा,स्व सुभाष राय की स्मृति में सौजन्य से रुपेश राय,सर्वेश राय द्वारा,स्व प्रेम बाई कहार की स्मृति में सौजन्य से बबलू कहार दवाईवाला द्वारा,स्व अशोक राय की स्मृति में सौजन्य से आशीष राय,सौम्य प्रताप राय द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर नगर गणमान्य नागरिक सहित समिति सदस्य उपस्तिथ थे।
: निर्धनो को जरूरत की सामग्री वितरित की
Mon, May 13, 2024
निर्धनो को जरूरत की सामग्री वितरित की
वीरांगना क्लब नरसिंहपुर लीनेस अर्चना राय एरिया आफीसर एरिया 6ने चेयरपर्सन विषय निर्धनो की सेवा के अंतर्गत आज ग्राम करैयाखेडा मे महिलाओ और बुजुर्गो, बच्चो को जरूरत की सामाग्री वस्त्र, जूते-चप्पल, लडकियो को श्रंगार की सामग्री पुन्य माह वैशाख पर बांटी, साथ ही बच्चो को टाफिया वितरित की। सभी लोग सामग्री पाकर बहुत प्रसन्न हुए। यह कार्य चेयरपर्सन ने अपने प्रोजेक्ट के अन्तर्गत किया।
: नरसिंहपुर,रेत खदानों के लिए लोक सुनवाई प्रस्तावित
Sun, May 12, 2024
रेत खदानों के लिए लोक सुनवाई प्रस्तावित
नरसिंहपुर।मेसर्स द एमपी स्टेट माइनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड को स्वीकृत 10 रेत खदानों के लिए पर्यावरण स्वीकृति के लिए लोक सुनवाई पात्रता अनुसार संदर्भित नोटिफिकेशन के परिपेक्ष्य में कराई जाना प्रस्तावित है। पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली की पर्यावरण प्रभाव आंकलन के अधिसूचना के प्रावधानों के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी नरसिंहपुर व गाडरवारा की अध्यक्षता एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि की उपस्थिति में यह लोक सुनवाई प्रस्तावित की गई है। जिले की तहसील नरसिंहपुर के अंतर्गत ग्राम करहैया के खसरा क्रमांक 1,113 रकबा 10.063 हे. में उत्पादित क्षमता 1,13,400 घनमीटर के लिए लोक सुनवाई 21 मई को ग्राम पंचायत भवन करहैया में प्रात: 11 बजे से दोपहर 12 बजे और ग्राम घाटपिपरिया के खसरा क्रमांक 1/1 रकबा 7.000 हे. में उत्पादित क्षमता 1,13,400 घनमीटर के लिए लोक सुनवाई 21 मई को ग्राम पंचायत भवन घाटपिपरिया में दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोक सुनवाई की जायेगी। इसी तरह जिले की तहसील सांईखेड़ा के अंतर्गत ग्राम मेहरागांव के खसरा क्रमांक 380 रकबा 20.000 हे. में उत्पादित क्षमता 3,24,000 घनमीटर के लिए लोक सुनवाई 22 मई को ग्राम पंचायत भवन मेहरागांव में प्रात: 9 बजे से 10 बजे तक, ग्राम संसारखेड़ा- 1 के खसरा क्रमांक 208/1, 208/2 रकबा 13.000 हे. में उत्पादित क्षमता 2,10,600 घनमीटर के लिए लोक सुनवाई 22 मई को ग्राम पंचायत भवन झिकौली में प्रात: 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक, ग्राम अजंदा- 1 के खसरा क्रमांक 39/1 रकबा 4.00 हे. में उत्पादित क्षमता 64,800 घनमीटर के लिए लोक सुनवाई 22 मई को ग्राम पंचायत भवन अजंदा में दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक, ग्राम अजंदा- 2 के खसरा क्रमांक 263/2 व 263/1 रकबा 15.00 हे. में उत्पादित क्षमता 1,62,000 घनमीटर के लिए लोक सुनवाई 22 मई को ग्राम पंचायत भवन अजंदा में दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक और ग्राम खिरिया के खसरा क्रमांक 21/1 रकबा 4.00 हे. में उत्पादित क्षमता 64,800 घनमीटर के लिए लोक सुनवाई 23 मई को ग्राम पंचायत भवन खिरिया में प्रात: 9 बजे से 10 बजे तक लोक सुनवाई की जायेगी। जिले की तहसील गाडरवारा के अंतर्गत ग्राम चिरहकला के खसरा क्रमांक 493 रकबा 5.00 हे. में उत्पादित क्षमता 81,000 घनमीटर के लिए लोक सुनवाई 23 मई को ग्राम पंचायत भवन चिरहकला में प्रात: 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक, ग्राम घूरपुर के खसरा क्रमांक 163,166 रकबा 7.330 हे. में उत्पादित क्षमता 1,18,746 घनमीटर के लिए लोक सुनवाई 23 मई को ग्राम पंचायत भवन कजरोटा में दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक और ग्राम पनागर- 1 के खसरा क्रमांक 305 रकबा 5.00 हे. में उत्पादित क्षमता 81,000 घनमीटर के लिए लोक सुनवाई 23 मई को ग्राम पंचायत भवन पनागर में शाम 4 बजे से शाम 5 बजे तक लोक सुनवाई की जायेगी। इस संबंध में अपर कलेक्टर ने उक्त रेत खदानों की पर्यावरणीय स्वीकृति के लिये निर्धारित स्थानों, दिनांक एवं समय पर सम्पन्न किया जाना सुनिश्चित की जाती है।