: गाडरवारा,958 वे सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण.
Sun, May 12, 2024
958 वे सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण.गाडरवारा। जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 958 वें सप्ताह का पौधारोपण नर्मदा कालोनी स्थित सरस्वती शिशु उच्च माध्य.विद्यालय प्रांगण* में संपन्न हुआ जिसमें - चिरंजीव आदित्य बड़कुर, चिरंजीव शौर्य नीरस के जन्म दिवस के अवसर पर एवं श्रीमती अमिता प्रशांत जी शर्मा,श्रीमती किरण सुरेंद्र जी साहू,श्रीमती मधुलिका राधारमण जी राय,श्रीमती वैशाली राजेश जी राय, श्रीमती दुर्गेश नंदिनी मुकेश जी साहू की शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित हुआ ।( डा. श्री शिवप्रकाश जी कुरचानियाँ की प्रथम पुण्यतिथि पर एवं स्व.श्री ओंकार प्रसाद जी साहू की पुण्य स्मृति में पौधा रोपित हुआ । पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दी । डा.कुरचानियाँ जी को लोगों ने अपने उदबोधन मे मधुर यादों व संस्मरणों के माध्यम से जोड़ा व सभी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी ।इस अवसर पर कदम से अजय खत्री , डा. स्वाति कुरचानिया ,जुझारसिह कौरव , जयमोहन शर्मा , मनोज द्ववेदी , नारायण सोनी ,सुरेन्द्र पटैल ,नीलेश साहू साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थिति रही ।
: गाडरवारा,स्थानीय न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन
Sat, May 11, 2024
स्थानीय न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन
गाडरवारा । शनिवार को स्थानीय न्यायालय परिसर गाडरवारा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीशगण डॉ० श्रीमती अंजली पारे, श्री सूरज सिंह राठोड, श्रीमति आरती ढींगरा, श्री अश्विन परमार, श्री अजय सिंह यादव, श्री विनय सोनी, श्रीमति शाम्भवी सिंह, श्री यश शर्मा, अधिवक्तासंघ अध्यक्ष श्री डॉ० दिनेश चंद्र बुधौलिया, सचिव श्री बसंत तपा एवं विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ओझा एवं अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारी की गरिमामयी उपस्थिति में जिला न्यायाधीश मनीष कुमार श्रीवास्तव के द्वारा सिविल न्यायालय गाडरवारा में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। लोक अदालत में गठित 08 खण्डपीठों में कुल 07 मोटर दावा दुर्घटना प्रकरणों में राजीनामा के आधार पर 45,40,000/- रूपये के अवार्ड पारित हुए। इसके अलावा 25 विद्युत उर्जा से संबंधित न्यायालय में लंबित मामलों में तथा 11 प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में सुलह समझौता के आधार पर निराकरण किया गया है। लोक अदालत की 08 खण्डपीठों द्वारा कुल 127 विभिन्न आपराधिक, मोटर दुर्घटना, विद्युत से संबंधित मामलों का निराकरण एक ही दिन में किया गया।इसके अलावा सम्पत्ति जल कर से संबंधित 25 प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का भी निराकरण नगर पालिका गाडरवारा द्वारा किया गया।
: विशेषज्ञों की राय है की क्या आप भी घुटने के दर्द से परेशान हैं तो फिर बबूल फल्ली का करे इस प्रकार प्रयोग
Sat, May 11, 2024
विशेषज्ञों की राय है की क्या आप भी घुटने के दर्द से परेशान हैं तो फिर बबूल फल्ली का करे इस प्रकार प्रयोग
★ 50 साल के बाद धीरे-धीरे शरीर के जोडों मे से लुब्रीकेन्ट्स एवं केल्शियम बनना कम हो जाता है।★ जिसके कारण जोडों का दर्द ,गैप, केल्शियम की कमी, वगैरा प्रोब्लेम्स सामने आते है,★ जिसके चलते आधुनिक चिकित्सा आपको जोइन्ट्स रिप्लेस करने की सलाह देते हैं।★ तो कई आर्थिक रुप से सधन लोग यह मानते है कि हमारे पास तो बहुत पैसे हैं।★ तो घुटनां चेंज करवा लेते है।★ किंतु क्या आपको पता है जो चीज कुदरत ने हमे दी है,★ वो आधुनिक विज्ञान या तो कोई भी साइंस नही बनां सकती।★ आप कृत्रिम जॉइन्ट फिट करवा कर थोडे समय २-४ साल तक ठीक हो सकते हैं।★ लेकिन बाद मे आपको बहुत ही तकलीफ होगी।★ जॉइन्ट रिप्लेसमेंट का सटीक इलाज आज में आपको बता रहा हूँ ।★ वो आप नोट कर लीजिये और हां ऐसे हजारों जरुरतमंद लोगो तक पहुचाये जो रिप्लेसमेंट के लाखो रुपये खर्च करने मे असमर्थ हैं।★ बबूल नामके वृक्ष को आपने जरुर देखा होगा।★ यह भारत मे हर जगह बिना लगाये ही अपने आप खडा़ हो जाता है,★ अगर यह बबूल नाम का वृक्ष अमेरिका या तो विदेशाें मे इतनी मात्रा मे होता तो आज वही लोग इनकी दवाई बनाकर हमसे हजारों रुपये लूटते ।★ लेकिन भारत के लोगों को जो चीज मुफ्त मे मिलती है उनकी कोइ कदर नही है।👉
प्रयोग इस प्रकार करना है
★
बबूल
के पेड़ पर जो फली ( फल) आती है उसको तोड़कर लाये,★ अथवा तो आपको शहर मे नही मिल रहे तो किसी गांव जाये वहा जितने चाहिये उतने मिल जायेगें, उसको सुखाकर पाउडर बना लें।★ और *सुबह १ चम्मच* की मात्रा में गुनगुने पानी से खाने के बाद, केवल 2-3 महिने सेवन करने से आपके घुटने का दर्द बिल्कुल ठीक हो जायेगा।★ आपको घुटने बदलने की जरुरत नही पड़ेगी।★ अथवा तो आपको शहर मे नही मिल रहे तो किसी गांव जाये वहा जितने चाहिये उतने मिल जायेगें, उसको सुखाकर पाउडर बना लें।★ और सुबह १ चम्मच की मात्रा में गुनगुने पानी से खाने के बाद, केवल 2-3 महिने सेवन करने से आपके घुटने का दर्द बिल्कुल ठीक हो जायेगा।★ आपको घुटने बदलने की जरुरत नही पड़ेगी।इस आवश्यक जानकारी हर एक घुटने के दर्द से पीड़ित व्यक्ति तक पहुचाएं ताकि किसी गरीब के लाखों रुपये बच जाएं।