: पेयजल की समस्या को लेकर एसडीएम ने की समीक्षा बैठक समीक्षा बैठक
Aditi News Team
Tue, May 14, 2024
पेयजल की समस्या को लेकर एसडीएम ने की समीक्षा बैठक
KamarRana
देवरी रायसेन---भीषण गर्मी को देखते हुए होते हुए बरेली एसडीएम श्री संतोष कुमार मुद्गल ने उदयपुरा में तहसील के सभागार में समस्त प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ पेयजल समस्या के निदान को लेकर समीक्षा बैठक की।
एसडीएम श्री मुद्गल ने कहा कि तहसील उदयपुरा और तहसील देवरी के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों में पानी की उपलब्धता करने को लेकर पीएचई विभाग एलएनटी एवं नल जल योजना के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द काम पूरा कर क्षेत्र में पानी मुहैया कराया जाए ।
श्री मुद्गल ने खराब पड़े कुऔ की मरम्मत करवाने, बिगड़े हुए नलों को सुधारने और भरपूर पानी देने के निर्देश दिए।
वही जनपद पंचायत सीईओ अशोक कुमार उईके ने भी सभी ग्राम पंचायत को निर्देश दिए की गर्मियों को देखते हुए सभी ग्राम पंचायतो में पानी समस्या के निदान को लेकर कदम उठाएं।
इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।Tags :