Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में हुई शांति समिति की बैठक : अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

Kamar Rana Aditi News

Wed, Jun 24, 2026

थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में हुई शांति समिति की बैठक

कहा – आपराधिक तत्वों को नहीं बख्शा जाएगा

देवरी, रायसेन। आगामी त्योहारों एवं जनसामान्य से जुड़े विषयों पर चर्चा के लिए गुरुवार को थाना देवरी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवागत थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर एवं तहसीलदार जयपाल शाह उइके ने की।

बैठक के दौरान तहसीलदार जयपाल शाह उइके ने नवागत थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर का परिचय कराते हुए कहा कि श्री तोमर एक काबिल, ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बैठक में नगरवासियों ने विभिन्न जनसमस्याओं एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के समक्ष रखा। इस अवसर पर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा, नशा एवं अन्य अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी कोई अवैध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी नागरिकों के साथ साझा किया।

बैठक में नायब तहसीलदार योगेश कुमार शुक्ला, सीएमओ जगदीश कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद बरसैंया, सैयद इरशाद खान, पार्षद बलवंत सिंह रघुवंशी , एडवोकेट नितेश कुमार रघुवंशी, कृष्ण नारायण रघुवंशी, अरविंद रघुवंशी ,व्यापारी संघ के रवि गुप्ता एवं विनोद गुप्ता, पार्षद सोनू तोमर, पार्षद अशोक मामा, पार्षद दिनेश , सहित नगर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। something...

Tags :

पुलिस अधीक्षक रायसेन

एसडीओपी बरेली

जरूरी खबरें