: करेली,नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था कार्मेल विद्यालय
Sun, Aug 18, 2024
भागीरथ तिवारी, करेली
नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था कार्मेल विद्यालय
'करेली' में आज दिनाँक17/08/2024 को भाई - बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लाह से मनाया गया। विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर राखी बाँधी एवं सभी भाइयों ने अपनी - अपनी बहनों को उनकी रक्षा का वचन दिया और उनके चरण स्पर्श किए।इस अवसर पर कक्षा तीसरी के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।संस्था प्रबंधक फादर स्टेनिन ने सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए भाई-बहन के पवित्र प्रेम और उनके बीच अटूट रिश्ते का जिक्र किया एवं रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही साथ विद्यालय में आज थाली डेकोरेशन, रंगोली, मेहंदी, राखी मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपनी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
: करेली,विकासखंड स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता
Sun, Aug 18, 2024
भागीरथ तिवारी करेली
विकासखंड स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता
करेली विकासखंड में जिले से प्रसारित खेल कैलेंडर के अनुसार दिनाँक 17/08/24 को विकासखंड स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रतीक्षा बाईकर की मार्गदर्शन में 14 वर्ष,17 वर्ष, 19 वर्ष के बालक/ बालिकाओं ने भाग लिया। करेली विकासखंड के चावरा विद्यापीठ, कार्मेल स्कूल, खजांची रामकली बाई, बी.एस.एल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। आयु समूह 14 वर्ष में कार्मेल, आयु समूह 17 वर्ष व 19 वर्ष में चावरा विद्यापीठ की टीमों ने विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका एक्टि जोसेफ एवं अनिमेष शर्मा ने निभाई।प्रतियोगिता में योगेश सोनी (विकासखंड खेल प्रभारी), नीतू श्रीवास्तव, इमाम अनवर, महेंद्र नौरिया, राकेश सोनी, विनोद नेमा इन सभी क्रीड़ा शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
: गाडरवारा,972 वे सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण
Sun, Aug 18, 2024
972 वे सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण
गाडरवारा । जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 972 वें सप्ताह का पौधारोपण नालंदा स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें - कमलेश अग्रवाल ,अरविंद अग्रवाल,श्रीमती शिल्पी गुप्ता ,श्रीमती राखी गणेश चौकसे, बिटिया तेजल राय, स्व. हरिशंकर जी राय ,श्रीमती कृति जी गुप्ता, श्रीमती सुषमा पवन जी जैन,चिरंजीव मिहिर खत्री, स्व.अशोक जी राय के जन्म दिवस के अवसर पर पौधा रोपित हुआ ।जन्मदिवस पर पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । साथ प्रति रविवार की भांति इस रविवार को भी डाक्टर स्वाति कुर्बानियां ने सभी को पोंधे भेंट किये ।इस अवसर पर कदम साथियों में जयमोहन शर्मा,नारायण सोनी ,जुझार सिंह कोरव , मनोज द्विवेदी सरेन्द्र पटैल, राजेन्द्र गुप्ता,के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।