Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

सब जेल सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मिनी स्टेडियम एंव सिविल कोर्ट में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

गाडरवारा शक्कर नदी के रेलवे पुल के पास हुए पिचिंग वर्क में ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मामला सामने आया

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

: करेली,नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था कार्मेल विद्यालय

Aditi News Team

Sun, Aug 18, 2024
भागीरथ तिवारी, करेली  नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था कार्मेल विद्यालय 'करेली' में आज दिनाँक17/08/2024 को भाई - बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लाह से मनाया गया। विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर राखी बाँधी एवं सभी भाइयों ने अपनी - अपनी बहनों को उनकी रक्षा का वचन दिया और उनके चरण स्पर्श किए।इस अवसर पर कक्षा तीसरी के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।संस्था प्रबंधक फादर स्टेनिन ने सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए भाई-बहन के पवित्र प्रेम और उनके बीच अटूट रिश्ते का जिक्र किया एवं रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही साथ विद्यालय में आज थाली डेकोरेशन, रंगोली, मेहंदी, राखी मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपनी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Tags :

जरूरी खबरें