Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक आयोजित : एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

Aditi News Team

Sun, Jun 21, 2026

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक आयोजित

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया। इस वर्ष की थीम "स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)" के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक कर्मचारियों, अधिकारियों, उनके परिजनों एवं टाउनशिप निवासियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हिम्मत सिंह चौहान, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी गाडरवारा थे। इस अवसर पर श्री राधेश्याम मौर्य, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं प्रचालन), श्री राजीव त्रिपाठी, महाप्रबंधक (परियोजना) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात योग प्रशिक्षिका सुश्री प्राची कुरचानिया, संस्थापक, शैवास योगशाला द्वारा योग सत्र का संचालन किया गया। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

अपने संबोधन में कार्यकारी निदेशक श्री हिम्मत सिंह चौहान ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए सभी से इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम ने प्रतिभागियों में स्वास्थ्य जागरूकता, सकारात्मक ऊर्जा एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित किया। अंत में सभी ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

हिम्मत सिंह चौहान, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी, गाडरवारा

जरूरी खबरें