Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

गाडरवारा सिविल न्यायालय में आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

Aditi News Team

Sun, Jun 21, 2026

सिविल न्यायालय गाडरवारा में 21 जून 2026 को अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

गाडरवारा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर श्रीअखिलेश शुक्ला, के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति श्रीमति संतोषी वासनिक द्वितीय जिला न्यायाधीश गाडरवारा तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के मार्गदर्शन में प्रातः 07:30 बजे सिविल न्यायालय परिसर, गाडरवारा में "अंतराष्ट्रीय योग दिवस" का आयोजन किया गया। जिसमें सभी न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण ने सामूहिक रूप से पतंजलि योग पीठ योग प्रशिक्षिका सुश्री रानी हरदेनिया के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया ।

कार्यक्रम में न्यायाधीश महोदय ने योग के महत्व को बताते हुये योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने पर बल देते हुए कहा कि योग से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है एवं इस कार्यक्रम का उददेश्य लोगो को योग, व्यायाम एवं प्रणायाम से जोडना है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वयं व अपने परिवार के सदस्यों द्वारा योग अपनाने की शपथ ली ।कार्यक्रम में न्यायाधीश श्री मति संतोषी वासनिक द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री राजेश कुमार तिवारी प्रथम जिला न्यायाधीश श्री आर पी अहिरवार छठवीं जिला न्यायाधीश श्री अजय सिंह यादव जेएमएफसी श्री विनय सोनी जेएमएफसी सुश्री कृतिका सिंह जेएमएफसी एवं अभिषेक गुप्ता पैनल लॉयर्स श्री नवीन दुबे श्री वीरेंद्र श्रीवास्तव श्रीमती शिखा सोनी पैरा लीगल वॉलिंटियर्स श्री अखिलेश सोनी एवं समस्त न्यायालय कर्मचारियों ने योग प्रशिक्षिका सुश्री रानी हरदेनिया के निर्देशन में विभिन्न प्रकार के योग अभ्यास किया

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर

गाडरवारा सिविल न्यायालय

जरूरी खबरें