Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रकृति की गोद में हुआ योग कार्यक्रम : CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

Aditi News Team

Sun, Jun 21, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रकृति की गोद में हुआ योग कार्यक्रम

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों के बीच योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उप कमांडेंट, CISF, श्री शिवांशु प्रभाकर जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में CISF के लगभग 40 जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी जवान प्रातःकाल छोटा जबलपुर पहुंचे, जहां प्राकृतिक वातावरण में योगाभ्यास एवं प्राणायाम सत्र आयोजित किए गए। योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासनों एवं उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित जवानों ने नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

प्रकृति की गोद में आयोजित इस योग सत्र ने सभी प्रतिभागियों को सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति एवं स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा प्रदान की।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

CISF इकाई NTPC गाडरवारा

जरूरी खबरें