: गाडरवारा,ताज कृपा दरबार में वार्षिकोत्सव उर्स सम्पन्न
Tue, Aug 20, 2024
ताज कृपा दरबार में वार्षिकोत्सव उर्स सम्पन्न
https://youtu.be/m0rTKv5yYVc?si=oGOdHVXzrYqIJJX_
गाडरवारा
। स्थानीय जगदम्बा खेरापति मठ और चांदशाह हुजूर के बाद सर्व धर्म समभाव की भावना से और मानवीय मूल्यों को सदा सम्मान करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए विख्यात ओतप्रोत स्थली ताज कृपा दरबार में प्रतिवर्ष अनुसार वार्षिकोत्सव उर्स कार्यक्रम प्रभाकर रावजी डहाके अध्यक्ष श्री ताज दरबार बाकी नागपुर तथा प्रधान मुखिया ताज कृपा दरबार गाडरवारा के कर कमलों से सुसंपन्न हुआ । इस अवसर पर दरबार संस्थापक, शिक्षा के क्षेत्र में यशस्वी सेवा के लिए पहचाने जाने वाले स्वर्गीय मकसूद अहमद नासिर मास्टर साहब व्दारा स्थापित परम्परा के अनुसार सेवा, पूजा अर्चना फूल माला, सेहरा अर्पण कर, मोलाना साब करेली वालो ने अमन चैन, सुख समृद्धि, स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना के साथ साथ ताजुल औलिया की शान में गीत गायन किया गया ।कार्यक्रम की व्दितीय श्रृंखला में विशाल भंडारे में हजारों की संख्या लोग शामिल हुए जिसमें सर्व श्री नरेश पाठक, पूर्व विधायक, शिवाकांत मिश्रा अध्यक्ष नगरपालिका, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, एच व्ही रफीक एडवोकेट, राव पवन सिंह अध्यक्ष कौरव महासभा, घनश्याम सिंह राजपूत, सुरेश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र गूजर, शुभम राजपूत पार्षद व्दय, लमानिया जी मकसूद खान पत्रकार, जगदीश पालीवाल, सत्य साईं सेवा समिति अधरूजजी, प्रहलाद जी, लखन पटेल पूर्व पार्षद,सी बी शर्मा, अनूप शर्मा पूर्व प्राचार्य कै अलावा भोपाल से जैदी साब, नागपुर से सदानंद भाऊ, हेमन्त चरपे, वेद चौधरी, चैतन्य भाऊ, के अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित नागरिकों भावप्रवण होकर शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढाई। वहीं दूसरी ओर शहनाई।वादन की सुमधुर तानों से जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नासिर मासाब के दरबारी मित्रों सर्व श्री महेश नेमा,सुरेन्द्र साहु, शुभम स्टील, सुरेन्द्र सोनी, टनटू दादा प्रधान अर्चक, एम एस मेहरा बडे बाबू, हेमन्त परचानी, विमलेश प्रजापति, रूपेश परचानी, अखिलेश चौरसिया, , रिंकू सोनी पिपरिया, मोहित सोनी, प्रणव पाराशर, श्रीमती कामिनी निगम, पप्पू जैन व्यंजन शास्त्री, राम बाबू सिंह कुशवाहा टेन्ट, अब्बास अली बोहरा, अल्ताफ भाई, देवेन्द्र पालीवाल, परषोतमदास पलोड, अशोक मोलासरिया, सगीर भाईजान, पप्पू भाई कुशवाहा, पूरम कुशवाहा ढुरसरू, संदीप कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा सीरेगांव महेंद्र महाराज भटेरा वाले आदि का योगदान सराहनीय रहा । नगर में कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की जा रही है दरबार परिवार ने सभी आगन्तुकों, सहयोगीयो के प्रति मनपूर्वक आभार प्रकट किया है ।
: जैन महिला मिलन द्वारा राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई
Mon, Aug 19, 2024
जैन महिला मिलन द्वारा राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई
हटा दमोह। उपकाशी हटा में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परम विदुषी शिष्या आर्यिकारत्न श्री मृदुमति माताजी एवं आर्यिकारत्न श्री निर्णयमति माताजी ससंघ का मंगल चातुर्मास चल रहा है ।रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर जैन महिला मिलन हटा शाखा द्वारा राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय श्री पारसनाथ त्रिमूर्ति जैन मंदिर में किया गया। इस प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने बच्चों ने भाग लेकर बहुत ही आकर्षक राखियो का निर्माण किया ।इन राखियो को देखकर सभी ने सराहा सभी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर वीरांगना स्वाति ,आस्था, शालिनी, प्रतिभा, राखी ,प्रीति, अनुभा आदि की उपस्थिति रही।
: बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनायेंगे -मुख्यमंत्री डॉ.यादव
Sun, Aug 18, 2024
बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनायेंगे -मुख्यमंत्री डॉ.यादव
उज्जैन में लाड़ली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ने किया बहनों से संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी
बहनों को झुलाया झूला और पुष्प-वर्षा कर किया स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहनों के अशीर्वाद से मध्यप्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनायेंगे। रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह ही सबसे बड़ा आशीर्वाद है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन के रघुनन्दन गार्डन पंवासा, सुमन गार्डन एवं शिवांजली गार्डन में आयोजित लाड़ली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रम में उपस्थित बहनों से संवाद कर रहे थे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत का परचम पूरी दुनिया में लहरा रहा है। दुनिया भारत देश एवं भारतीय संस्कृति की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि सरकार का समाज के साथ सरोकार होना चाहिये। सरकार को समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन त्यौहार के पहले ही सरकार ने प्रदेश की एक करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में प्रतिमाह मिलने वाली राशि 1250 के अतिरिक्त रक्षाबंधन शगुन के रूप में 250 रुपये भी जमा कराये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-अपेक्षाओं के अनुरूप सरकार लगातार काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर पूरा उज्जैन शहर आज आनन्द में डूब गया है। यह हम सबका सौभाग्य है कि हम भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन के वासी हैं।प्रारम्भ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और कन्याओं का पूजन भी किया। बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रतीक स्वरूप बड़ी राखी भेंट की और उपस्थित बहनों से अपने भैया मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कलाई पर राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर उपहार भी भेंट किये। मुख्यमंत्री ने बहनों को अपने हाथों से झूला भी झुलाया और बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत-अभिनन्दन किया।जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री फिरोजिया, राज्यसभा सांसद श्री उमेशनाथजी एवं विधायक श्री जैन ने सम्बोधित कर बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं और बधाईयां दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कार्यक्रम स्थल पर पौधारोपण भी किया।इस अवसर पर महापौर श्री मुकेश टटवाल, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, श्री जितेन्द्र पण्ड्या, श्री तेजबहादुर सिंह चौहान, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री श्याम बंसल, संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित थीं।