: गाडरवारा,सिविल अस्पताल में डेंगू किट बॉक्स किए भेंट
Thu, Aug 22, 2024
सिविल अस्पताल में डेंगू किट बॉक्स किए भेंट
गाडरवारा। वर्तमान समय मे डेंगू बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। ऐसे में डेंगू पीड़ित मरीजों के हितार्थ समाजसेवी एवं स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारी भी पीड़ित मानवता की सेवा के लिए आगे आये है। गत दिवस सिविल अस्पताल गाडरवारा में डेंगू जांच किटों की कमी के चलते अस्पताल प्रबंधन के विशेष अनुरोध पर समाजसेवी मुकेश बसेडिया ने एक डेंगू किट बॉक्स, एक सौंसर बॉक्स, कॉटन पैकिट एवं स्कूल शिक्षा विभाग से शिक्षक राजेश गुप्ता, सिराज अहमद सिद्दिकी, मधुसूदन पटैल , राजेंद्र गुप्ता एवं बीईओ कार्यालय के लिपिक अमित पटैल ने संयुक्त रूप से एक डेंगू किट बॉक्स सिविल अस्पताल में सीएमएचओ डॉ ए पी सिंह, सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ पी डी पंथी को सौंपा। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने दान पत्र संबंधितो को सौंपकर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
: नरसिंहपुर,मूंग का भुगतान न होने के चलते परेशान किसानों ने जिला प्रशासन का ज्ञापन
Thu, Aug 22, 2024
किसान परेशान, नहीं हो रहा मूंग का भुगतान
नरसिंहपुर। समर्थन मूल्य पर बेंची गई मूंग का भुगतान नही होने से किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर गुरुवार को किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि किसानों द्वारा 1 माह पूर्व समर्थन मूल्य पर शासन द्वारा अधिकृत वेयरहाउसओं में जो मूंग बैची गई थी उसका भुगतान आज दिनांक तक नहीं हुआ है जिससे किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड रहा है। उक्त भुगतान को 7 दिवस में कराया जाये अन्यथा किसान भोपाल में मुख्य मंत्री आवास पर जाकर धरना देने के लिए विवश होगें। ज्ञापन देने आए किसानों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीदी गई मूंग का जो अभी तक शासन द्वारा भुगतान किया गया है उस में भी सहकारी बैंको के खाते में कोई राशि नहीं पहुंची है । इस त्रुटि को भी दूर किया जाए। किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ सरकार किसानों के हित की बात करती है और भुगतान के लिए लटकाया जा रहा है। भुगतान न होने के कारण किसान आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं । उक्त मौके पर प्रतीक शर्मा, आनन्द कौरव, नरेश रजक,सचित शर्मा, तिलकराज कौरव, छूटू कौरव,अमन शर्मा,विष्णु कौरव, कुलदीप कौरव सहित अनेक किसान मौजूद थे।
: सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर एससी एसटी ने निकाला जुलूस और सोपा ज्ञापन
Thu, Aug 22, 2024
सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर, एससी एसटी ने निकाला जुलूस सोपे ज्ञापन
Kamarrana
देवरी रायसेन--- सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एसटी वर्ग के आरक्षण के संबंध में 1 अगस्त को दिए गए निर्णय का, इस वर्ग ने कड़ा विरोध किया है।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एसटी वर्ग के आरक्षण के संबंध में 1 अगस्त को दिए गए निर्णय के विरोध में बुधवार को रैली निकाल कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार दिनेश कुमार बरगले को दिया है,
जिसमें कहा है कि उच्च न्यायालय द्वारा संविधान की मूल भावना के विरुद्ध निर्णय दिया गया है। ज्ञापन में कहा है की अदालत का आदेश भारतीय संविधान में दिए गए आरक्षण की मूल भावना के विपरीत है ।
अदालत के फैसले के विरोध में, अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों ने एक विशाल जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा है
ज्ञापन में मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट अपने फैसले को बदले या पुनर्विचार करें।
सुबह से ही नगर बंद का आह्वान किया गया था ।नगर बंद के आह्वान पर कुछ दुकानें बंद नजर आई 1:00 बजे एक विशाल जुलूस नारेबाजी करता हुआ नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ तहसील परिसर पहुंचा।
और राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।
बंद की आड़ में कहीं हिंसा न हो जाए इसलिए थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया के मार्गदर्शन में पुलिस मुस्तैद नजर आई।
।
समाज के प्रांतीय नेता हेमंत नरवरिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट अपने फैसले को लेकर पुनर्विचार करें।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता हेमंत नरवरिया, दिनेश बघेल, गोटी राम बघेल, अशोक ठेकेदार ,कमलेश बघेल, आशीष बघेल, कैलाश बघेल ,राकेश अंबेडकर, अखिलेश बघेल, हीरालाल कटियार, सुरेश बघेल, राजकुमार बघेल, शिवचरण बघेल ,रमेश बघेल, बाला प्रसाद, रामचरण, दिब्बी, संतोष के -साथ साथ सैकड़ो की तादाद में युवा मौजूद थे।