Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

सब जेल सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मिनी स्टेडियम एंव सिविल कोर्ट में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

गाडरवारा शक्कर नदी के रेलवे पुल के पास हुए पिचिंग वर्क में ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मामला सामने आया

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

: सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर एससी एसटी ने निकाला जुलूस और सोपा ज्ञापन

Aditi News Team

Thu, Aug 22, 2024
सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर, एससी एसटी ने निकाला जुलूस सोपे ज्ञापन Kamarrana देवरी रायसेन--- सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एसटी वर्ग के आरक्षण के संबंध में 1 अगस्त को दिए गए निर्णय का, इस वर्ग ने कड़ा विरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एसटी वर्ग के आरक्षण के संबंध में 1 अगस्त को दिए गए निर्णय के विरोध में बुधवार को रैली निकाल कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार दिनेश कुमार बरगले को दिया है, जिसमें कहा है कि उच्च न्यायालय द्वारा संविधान की मूल भावना के विरुद्ध निर्णय दिया गया है। ज्ञापन में कहा है की अदालत का आदेश भारतीय संविधान में दिए गए आरक्षण की मूल भावना के विपरीत है । अदालत के फैसले के विरोध में, अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों ने एक विशाल जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा है ज्ञापन में मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट अपने फैसले को बदले या पुनर्विचार करें। सुबह से ही नगर बंद का आह्वान किया गया था ।नगर बंद के आह्वान पर कुछ दुकानें बंद नजर आई 1:00 बजे एक विशाल जुलूस नारेबाजी करता हुआ नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ तहसील परिसर पहुंचा। और राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। बंद की आड़ में कहीं हिंसा न हो जाए इसलिए थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया के मार्गदर्शन में पुलिस मुस्तैद नजर आई। समाज के प्रांतीय नेता हेमंत नरवरिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट अपने फैसले को लेकर पुनर्विचार करें। इस मौके पर वरिष्ठ नेता हेमंत नरवरिया, दिनेश बघेल, गोटी राम बघेल, अशोक ठेकेदार ,कमलेश बघेल, आशीष बघेल, कैलाश बघेल ,राकेश अंबेडकर, अखिलेश बघेल, हीरालाल कटियार, सुरेश बघेल, राजकुमार बघेल, शिवचरण बघेल ,रमेश बघेल, बाला प्रसाद, रामचरण, दिब्बी, संतोष के -साथ साथ सैकड़ो की तादाद में युवा मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें