: कार्पोरेट कंपनियों भारत छोड़ो आव्हान को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा धरना प्रदर्शन
Fri, Aug 9, 2024
कार्पोरेट कंपनियों भारत छोड़ो आव्हान को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा धरना प्रदर्शन
9 अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी कार्पोरेट कंपनियों भारत छोड़ो आंदोलन के तहत अखिल भारतीय किसान सभा नरसिंहपुर द्वारा भगतसिंह चोक सालीचौका में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए नुक्कड़ सभा की गई ।मध्य प्रदेश किसान सभा के संयुक्त सचिव कामरेड जगदीश पटेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार 3काले कृषि कानून लेकर आई थीं जिसके परीणाम स्वरूप देश भर के 500से अधिक किसान संगठनों ने एकजुट होकर दिल्ली की बार्डर को घेरते हुए 13महीने से अधिक आंदोलन चला जिसमें 700से अधिक किसानों की शहादत हुई, आखिर सरकार के प्रधानमन्त्री मोदी जी को 19नवंबर 2022को माफी मांगते हुए बिल वापसी की बात कही एवं सरकार के द्वारा एमएसपी गारंटी कानून, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश अनुसर एमएसपी, किसानों के कर्जे माफी पर चर्चा कर समाधान करने आंदोलन के दौरान बनाए गए मुकदमों को वापिस लेने सहित अन्य मुद्दों पर लिखित आश्वासन दीया इसके उपरांत मोरचा ने आंदोलन स्थगित किया था। लेकीन वायदा खिलाफी मोदी सरकार आज तक एक कदम आगे नही बढ़ी, किसानों के साथ धोखा किया है।बाबजूद किसानों की समस्या सुलझाने के सरकार कार्पोरेट कंपनियों को संरक्षण देने लगातार किसान मजदूर एवं मेंहतक्ष वर्ग के खिलाफ़ जनविरोधी बिल लाती जा रही है।सरकार भूमि अधिग्रहण बिल लेकर आई है जिसमें अब कार्पोरेट जहां भी किसी भी मद की वेशकीमती जमीन चाहेगा सरकार उसे किसान मजदूर या गांव नदी पहाड़ बिना भूस्वामियों की सहमति से छीनकर उनके सुपुर्द कर देगी, जो सरकार के अनुसर मुआवजा है संबंधित ले ले न भी ले तो सरकार उसे खजाने में जमा करेगी लेकीन जमीन छोड़ना ही पड़ेगा। इसके पर्व अधिग्रहण के पूर्व उस क्षेत्र की 70प्रतिशत जनता द्वारा पारित प्रस्ताव के बाद ही अधिग्रहित कर सकते थे, और भी कार्पोरेट के हित इस बिल में समाहित है।दूसरा सरकार ने 34श्रम संहिताओं को सुव्यवस्थित करने के नाम पर 2019को एक श्रम संहिता एवं सितम्बर 2020में 3श्रम संहिता विधेयक पास किए जिसमें वेतन संहिता अधिनियम 2019, औद्योगिक सम्बन्ध संहिता 2020, व्यवसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य स्थिति संहिता विधेयक 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता विधेयक 2020पारित किए गए। जिसमें सभी उद्योगों के श्रमिको की हड़ताल पर जाने के अधिकार पर शर्ते, आकस्मिक हड़ताल गैर कानूनी होगी, यूनियन हड़ताल पर जाने से 60दिन पर्व नोटिस देंगी, किसी विषय पर श्रम न्यायालय में प्रकरण चलता है उसकी समाप्ति के 60दिन बाद तक हड़ताल पर नहीं जा सकते उल्लंघन करने पर 3साल की सजा और 1लाख जुर्माना का प्रावधान रखा गया है। 300से कम मजदूरों वाले उद्योगों पर यह नियम लागू नहीं होगा जो की कुल युद्धोगो के 80प्रतिशत हैं, वे मजदूर मालिक जब चाहे तब निकाल बाहर कर सकते हैं। ऐसी कंपनियां बढ़ेंगी जो सरकार की स्वीकृति के बिना कर्मचारियों को निकल देंगी।तीन नए आपराधिक कानून,इसी तरह बिजली संशोधन बिल 2022जो चोरी छिपे बिना लिस्टिंग के 8अगस्त को हितधारको से बिना चर्चा किए अचानक संसद में रखकर पारित कर कार्पोरेट के हित में निर्णय ले रहे हैं।मोदी सरकार लगातार रेल, हवाई, बिजली, टेलीफोन,bank, बीमा, जल जंगल जमीन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को चन्द कारपोरेट कांपनियो के हवाले कर देश की आम आवाम की बदतर हालत करते हुए देश को बर्बाद करने पर तुली हुई है।संयुक्त किसान मोर्चा के घटक किसान संगठ्न अखिल भारतीय किसान सभा पूरे देश में कार्पोरेट कंपनियों को भारत छोड़ने का एलान के साथ मोदी सरकार को कारपोरेट परस्त नीतियां वापिस करने की चेतावनी देती है।नुक्कड़ सभा को तहसील महासचिव करन सिंह अहिरवार, उपाध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा, सहसाचिव नरेन्द्र वर्मा, रामसिंग वर्मा ने सम्बोधित करते हुए मूंग खरीदी, मंडियों में चोरी से लेकर, नकली खाद बीज, बिजली नियमानुसार किसानों को 10घण्टे पूरी न मिलने संबंधित स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए शासन के जिम्मेवार लोगों को चेताया कि जो शासन द्वारा निर्धारीत मानदंड हैं उनके अनुरूप लोगो को सुविधाएं उपलब्ध कराएं अन्यथा उनका भी विरोध करने बाध्य होना पड़ेगा। सभा में किसान सभा के एड एल एन वर्मा, तुलसीराम श्रीवास, उदुराज वर्मा, नन्हेलाल वर्मा, कमलेश पटेल, रामनरायण पटेल, भैरो प्रसाद विश्वकर्मा, दीपक वर्मा, विश्राम वर्मा सहित सैंकड़ों किसान मौजूद रहे।
: जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित
Fri, Aug 9, 2024
जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित
गाडरवारा। गत दिवस जिला स्तरीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता स्थानीय काबरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल मे संपन्न हुईl प्रतियोगिता में जिले के समस्त विकासखंडों की टीमो ने सहभागिता की । प्रतियोगिता में जिला शिक्षा अधिकारी अनिल ब्यौहार ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है इसी बात को ध्यान में रखकर खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाता है। जिला खेल अधिकारी संजय कंजर ने कहा कि छात्र छात्राएँ खेलों के प्रति भी रुचि बढ़ाएं जिससे कि खेलों के क्षेत्र मे भी वे आगे बढ़ सकें। इस अवसर पर बी टी आई स्कूल की प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटेल, वरिष्ठ शिक्षक राजेश दुबे ,अर्पणा ब्राउन ,आमगांव छोटा के प्राचार्य विजेंद्र पटेल , खेल शिक्षक अनुज जैन ,देवेश वैद्य, कंचन रजक , पंकज नेमा ,योगेश सोनी ,विक्रम शर्मा ,अजय सोनी,उपस्थित रहेl इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में राष्ट्रीय तकनीकी तैराकी अधिकारी डॉक्टर अंजिता वर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया और उन्होंने बताया कि यहां से चयनित छात्र नरसिंहपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे और संभाग स्तर पर जाएंगेl प्रतियोगिता में मंच संचालक की भूमिका में आदित्य द्विवेदी और निर्णायक समिति में परेश शर्मा, यूनुस हुसैन, नितेंद्र सिंह, तरुण बारसकर ,अनुराग दुबे, आकाश तांक और एनटीपीसी के शिक्षक श्री मिश्रा उपस्थित रहे l उक्त कार्य योजना को संपन्न कराने में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमान प्रदुल इंदुरख्या, काबरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमति हंसारिका परदेशी और कोविद काबरा , राघव काबरा संचालक का सहयोग प्राप्त हुआ l
: गाडरवारा, नगर की सफाई व्यवस्था पर कर्मचारियों की अफसर शाही हावी,
Fri, Aug 9, 2024
गाडरवारा, नगर की सफाई व्यवस्था पर कर्मचारियों की अफसर शाही हावी तथा कुछ पार्षद वार्डो के कामों पर नही दे रहे ध्यान
गाडरवारा । नगर की सफाई व्यवस्था पर कर्मचारियों की अफसर शाही हावी है वहीं दूसरी ओर आम जनता ने जो वार्डों के पार्षद चुनकर नगर पालिका भेजे हैं वो भी सिर्फ लम्बे लम्बे कुर्ते वाले नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने में व्यस्त हैं । जबकि उनकी नैतिक जिम्मेदारी है कि उन्हें वार्डो में घूम कर सफाई व्यवस्था एवम वार्डो के विकास कार्यों को प्राथमिकता से कराने आगे आना चाहिए । जरा आप ही सोचिए क्या इन परिस्थितियों में हमारा शहर स्वच्छता में कैसे अब्बल आएगा।आपको अवगत करा दे जब हमने सफाई व्यवस्था को लेकर नगर के वार्डो में आम जनता से बातचीत की तो कुछ वार्ड वासियों का साफ कहना है कि महीनो से तो कचडा गाड़ी कचड़ा लेने नही आती है जिसके चलते जगह जगह कचड़े के ढेर पड़े हुए है बन्ही सफाई कर्मचारी भी नियमित झाड़ू नही लगा पा रहे हैं और न ही नियमित नालियां साफ हो रही हैं जिसके चलते बारिश के मौसम में गंदगी के कारण मच्छरों की भरमार तथा गंभीर बीमारियां आए दिन बढ़ती जा रही है। अदिति न्यूज की खबर के माध्यम से आम जनता की नगरपालिका प्रशासन से यह मांग है कि वार्डो में जगह जगह फैली गंदगी एवम नालियों की नियमित सफाई हो जिससे आम जनता गंभीर बीमारियों से बच सके तथा गाडरवारा नगर का नाम भी स्वच्छता में अव्वल हो सके।