: गाडरवारा,मतदाता जागरूकता हेतु प्रतियोगिताओ का हुआ आयोजन
Sat, Mar 26, 2022
बीटीआई
एवं कन्या नवीन स्कुलो में छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिताओ में की सहभागिता
गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय बीटीआई एवं कन्या नवीन स्कुलो में एसडीएम कार्यालय के आदेशानुसार भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों स्कुलो में क्विज, नारा लेखन , पोस्टर निर्माण , गीत आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमे छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कन्या नवीन स्कूल में कन्या शाला व कन्या नवीन की 32 छात्राओं ने सहभागिता की। बीटीआई स्कूल में भी अनेक छात्रो ने हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिता के आयोजन अवसर पर एसडीएम सृष्टि जयंत देशमुख ने भी दोनों स्कुलो में जाकर प्रतियोगिताओं के आयोजन का जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिये। इस अवसर पर बीईओ प्रतापनारायण, प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक, जयमोहन शर्मा, अर्चना दुबे, ज्योत्सना दुबे, इंद्रजीत ताराम , निर्मला पाराशर , के के राजोरिया, मनमोहन शर्मा, विनय शंकर शर्मा सहित एसडीएम कार्यालय से भी कर्मचारी मौजूद रहे। 26 मार्च को स्थानीय टीवीएन एवं एनपीएस स्कुलो में शहर की समस्त निजी संस्थाओं एवं 27 मार्च को शहर के शासकीय पीजी कालेज में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं हेतु उक्त प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।
: गाडरवारा,संभागस्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे शिक्षकों का बढ़ाया मनोबल
Sat, Mar 26, 2022
संभागस्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे शिक्षकों का बढ़ाया मनोबल
गाडरवारा। गत दिवस विंध्यांचल एक्सप्रेस ट्रेन के समय शिक्षको ने स्थानीय रेल्वे स्टेशन पहुँचकर संभाग स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने जबलपुर जा रहीं प्राथमिक शिक्षक श्रीमती अंजुलता नेमा, प्रियंका अग्रवाल एवं सुषमा तिवारी को माला एवं मिठाई भेंटकर अच्छे प्रदर्शन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर बीएसी संदीप स्थापक, मधुसूदन पटैल, सिराज अहमद सिद्दीकी, राजेन्द्र गुप्ता एवं सुरेन्द्र पटैल के अलावा विनोद नेमा, अजयशंकर तिवारी एवं चंद्रप्रकाश अग्रवाल भी साथ रहे। इस अवसर पर चीचली ब्लॉक के माध्यमिक शिक्षक सत्यम ताम्रकार को भी संभाग स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दूरभाष पर दी गई।
: होशंगाबाद,चलती ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को डायल-100 ने पहुँचाया अस्पताल
Fri, Mar 25, 2022
होशंगाबाद। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में 24 मार्च को सूचना प्राप्त हुई कि जिला होशंगाबाद के थाना इटारसी के अंतर्गत इटारसी-जबलपुर रेलवे लाइन पर गुर्रा के पास एक व्यक्ति चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया है, अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता की आवश्यकता है। जिले की डायल-112/100 एफआरव्ही वाहन को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर पाया कि एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर घायल हो गया है एवं बेहोशी की हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़ा है, उसकी साँसे चल रही है। डायल-100 स्टाफ ने रेलवे ट्रैक पर कार्य कर रहे कर्मचारियों की मदद से लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर घायल युवक को डायल-100 वाहन से डी.एस.पी.एम. हॉस्पिटल इटारसी उपचार हेतु भर्ती कराया।