: सागर,अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद सम्भागीय/जिला कार्यकारिणी के साथ महत्वपूर्ण बैठक
Fri, Mar 25, 2022
सागर। गत दिवस 24 मार्च को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद मकरोनिया (सागर) जिला कार्यालय में सम्भागीय/जिला कार्यकारिणी के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पण्डित हरि शुक्ला जी,प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट पण्डित सुनील कुमार शुक्ला ,सम्भागीय संयोजक पूर्व लोकायुक्त SP पण्डित रंजन तिवारी ,जिलाध्यक्ष सागर पूर्व DY. SP. पण्डित अरुण दुबे ,डिप्टी कलेक्टर पण्डित राजीव दुबे ,जिला संयोजक सागर पण्डित शिव कुमार तिवारी के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने संगोष्ठी में भाग लिया।सागर जिले के प्रत्येक गांव में परिषद के विस्तार पर बल दिया गया। परिषद द्वारा संचालित डिजिटल टेक्निकल कोर्स का लाभ अधिक से अधिक हमारे विद्यार्थियों को मिले इस पर सहयोग करने की बात कही गई।
: नरसिंहपुर,होली मिलन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम
Fri, Mar 25, 2022
होली मिलन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम
नरसिंहपुर।अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि सर्व ब्राह्मण सभा जिला नरसिंहपुर द्वारा होली मिलन समारोह एवं युवा प्रकोष्ठ कि नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 27/03/2022 दिन रविवार को दोपहर 2 बजे से स्थान तुलसी मानस भवन सदर मढिया नरसिंहपुर में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आप सभी विप्र बंधु सादर आमंत्रित हैं ,आपकी उपस्थिति सर्व ब्राह्मण सभा को गौरव प्रदान करेंगी।
: प्रशिक्षण में गाडरवारा, सेठान स्कूल की माँ की बगिया की हुई सराहना
Thu, Mar 24, 2022
प्रशिक्षण में सेठान स्कूल की माँ की बगिया की हुई सराहनागाडरवारा। साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सेठान की शासकीय प्राथमिक शाला की माँ की बगिया की भोपाल स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण में सराहना हुई है। उल्लेखनीय है की भोपाल की वाल्मी संस्था में इन दिनों 2 दिवसीय रसोइयों एवं मां की बगिया के मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण में वाल्मी संस्था द्वारा सेठान स्कूल में तैयार की गई माँ की बगिया की विशेषताओं से समस्त मास्टर ट्रेनर्स को बताया गया एवं उसी के अनुरूप शालाओं में मां की बगिया बनाने की बात पर जोर दिया गया । प्रशिक्षण में जिला पंचायत से राजेन्द्र अग्रवाल , बीएसी योगेन्द्र झारिया, शिक्षक दीपक दुबे एवं रसोइया श्रीमती चंदा मालवीय सहभागिता कर रहे है। विदित हो कि सेठान में प्राथमिक शिक्षक अनुरुद्ध अवस्थी के सार्थक प्रयासों से ही माँ की बगिया तैयार हुई है।