: गाडरवारा,सँयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
Mon, Mar 21, 2022
गाडरवारा।सँयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आव्हान के तहत मध्यप्रदेश के गाडरवारा,नरसिहपुर में मध्यप्रदेश किसान सभा सहित सँयुक्त किसान मोर्चा ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
दूसरा ज्ञापन गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम झामर एवं रहमा में जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालिन धरना एवं भूख हड़ताल जो47दिन से जारी है तत्काल निराकरण करने की मांग की गई है अन्यथा की स्थिति में आमरण अनशन एवं मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करने बाध्य होंगे।
: गाडरवारा,अवकाश दिवस किया माडल शाला तूमडा का भ्रमण.
Mon, Mar 21, 2022
गाडरवारा ।विगत दिवस भाई दोज पर अवकाश के मोके पर शासकीय माडल प्राथमिक शाला तूमडा का भ्रमण शिक्षक सुरेन्द्र पटैल पुहुपसिह पटैल ने किया मौके पर सुवह 10 वजे माडल शाला के के शिक्षक हल्केवीर पटैल अवकाश दिवस मे भी उपस्थित थे उनसे क ई विन्दुओ पर शेक्षणिक चर्चा हुई उन्होने कई प्रकार के पोधे के वारे मे वताया फिर वहा लगे हुये पोधे पर सिचाई की ग ई आज हमे तूमडा माडल शाला जाकर वहुत अच्छा लगा न ई न ई चीजे देखने मिली और सीखने मिला|
: नरसिंहपुर,महाकौशल शुगर मिल के ठिकानों पर आयकर की दबिश
Mon, Mar 21, 2022
नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आज सुबह आयकर विभाग की 22 सदस्यीय टीम महाकौशल शुगर मिल बचई पहुंची, इसके अलावा महाकौशल शुगर मिल के नरसिंहपुर, भोपाल स्थित तमाम ठिकानों पर भी अलग-अलग दल इस समय जाँच में जुटे हैं। यह कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की जा रही है किसी को भी इस संबंध में कोई सूचना देने से अधिकारी अभी इंकार कर रहे हैं तो वहीं मिल प्रबंधन की तरफ से भी किसी तरह की कोई जानकारी बाहर नहीं आई है। अधिकारियों का कहना है कि अभी हम जाँच कर रहे हैं, जाँच के बाद ही यह बता पाएंगे कि क्या पाया गया। सूत्रों के मुताबिक नरसिंहपुर में महाकौशल शुगर मिल पर आयकर का छापा पड़ने के बाद हड़कम्प की स्थिति बनी हुई है, इस समय इनकम टैक्स भोपाल और जबलपुर टीम की संयुक्त कार्रवाई जारी है।