: गाडरवारा,आदर्श गुरुजी संघ ने दिया धरने को समर्थन
Sun, Mar 20, 2022
गाडरवारा। जिला मुख्यालय में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आदर्श गुरुजी संघ ने धरनास्थल पर जाकर समर्थन दिया। इस अवसर पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु राजपुत ने साईंखेड़ा से धरनास्थल पहुँचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की मांगों को जायज ठहराते हुए संघ का समर्थन दिया एवं बहिनों से भाईदूज का तिलक लगवाया।
: गाडरवारा,राष्ट्रीय मीन्स कम मैरिट छात्रवृति चयन परीक्षा का हुआ आयोजन
Sun, Mar 20, 2022
क्षेत्र के बीटीआई स्कूल एवं उत्कृष्ट चीचली में हुई परीक्षा
गाडरवारा । आज रविवार को क्षेत्र में राष्ट्रीय मीन्स कम मैरिट छात्रवृति चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। तत्संबंध में डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल से मिली जानकारी के अनुसार विकासखण्ड स्तर पर आयोजित उक्त परीक्षा साईंखेड़ा ब्लॉक के छात्र छात्राओं हेतु बीटीआई स्कूल गाडरवारा एवं चीचली ब्लॉक के लिए शासकीय उत्कृष्ट स्कूल चीचली में आयोजित की गई। विदित हो कि उक्त परीक्षा में शेक्षणिक सत्र 2021-22 के अंतर्गत शासकीय शालाओं में अध्ययनरत 8 वी कक्षा के छात्र छात्राएँ सुबह 10 :45 बजे से 2:15 बजे तक शामिल हुए। बीटीआई स्कूल मे केंद्र अध्य्क्ष जयमोहन शर्मा की अगुवाई में आयोजित परीक्षा में 106 में से 104 एवं प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या के निर्देशन में आयोजित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली की परीक्षा में कुल 270 में से 262 छात्र छात्राएँ शामिल हए । परीक्षा के पहले सत्र में मानसिक योग्यता एवं दूसरे सत्र में शैक्षिक योग्यता परीक्षण के तहत छात्र छात्राओं ने प्रश्नपत्र हल किए। परीक्षा के सफल आयोजन में बीटीआई स्कूल में विनय शंकर शर्मा,चंद्रकांत विश्वकर्मा, मनमोहन शर्मा, विवेक दीक्षित,जितेंद्र दुबे, पुष्पा बरहैया, जयंती कौरव , ऋतु चौरसिया, डी एस साहू एवं उत्कृष्ट चीचली में वीरेंद्र राजपूत, सत्यम ताम्रकार, ऊषा कुरचानिया, भारत ताम्रकार , लेखराम गौतम, मधुलिका दुबे, दिनेश गौंड, दीपक मेहरा, भूषण साहू, अमित बेलवंशी, धीरज जसाठी,रजनी जगेत,गिरीश ताम्रकार एवं दीपक चौरसिया आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
: गाडरवारा,घुमक्कड़ गाड़िया लुहार समुदाय के मासूम बच्चों के साथ मनायी होली
Sun, Mar 20, 2022
गाडरवारा। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने रंगोत्सव होली के दिन निरन्तर पथ में बैलगाड़ी से विचरण करने वाले प्रिय गाड़िया लुहार समुदाय जिनको बुन्देलखण्ड में लोग धूरधोबा भाइयो के नाम से जानते है ,जिनका जीवन,परिवार व व्यवसाय ही कलात्मक बैल गाड़ी में ही चलता है।आज रंगोत्सव के अवसर पे रंग गुलाल लेकर उनके डेरे में साथ रहने वाले मासूम बच्चों के साथ होली मनाकर एक अनूठा रंगोत्सव का आनन्द लिया।
छोटे छोटे बच्चों को रंग,गुलाल, गुब्बारे पैकिट,पिचकारी के साथ बिस्किट, टॉफी प्रदान कर उनके साथ होली खेलीछोटे छोटे बच्चों के चेहरे पिचकारी के साथ उपहार पाकर खिल उठे।गाड़िया लुहारों के विभिन्न डेरो पे जा जाकर बसेड़िया ने रंगोत्सव सामग्री देकर छोटे बच्चों को वस्त्र भी प्रदान कर कुछ समय उनके साथ बिताया। ज्ञात हो कि मुकेश बसेड़िया विगत अनेक वर्षों से बनांचल ग्रामो में वंचित व आदिवासी भाइयो के साथ ही दीपावली ,होली , रक्षाबंधन आदि तीज त्योहार मनाते है। बसेड़िया ने बताया कि इन मासूम वंचित वर्ग के बच्चों के साथ तीज त्यौहार मनाकर ईश्वर सेवा की अनुभूति होती है ,इन बच्चो की मुस्कान ही दैवीय आशीर्वाद लगता है।