: गाडरवारा,बच्चों के साथ मनाई होली
Fri, Mar 18, 2022
गाडरवारा।होली के पावन पर्व पर शिक्षक सुरेंद्र पटेल ने अपनी शाला शासकीय प्राथमिक शाला देवरी में बच्चों के साथ होली मनाई जिससे बच्चे बहुत खुश हुए बच्चों के साथ शिक्षक द्वारा रंग गुलाल खेला गया बच्चों ने भी शिक्षको को गुलाल लगाई वच्चो ने कहा ऐसा पहली वार हुआ है कि स्कूल मे होली हुई है, और बच्चों को टॉफियां मिठाइआ बांटी गई
: नरसिंहपुर,बच्चों ने घूमा कलेक्ट्रेट,कलेक्टर से की रूबरू चर्चा
Thu, Mar 17, 2022
नरसिंहपुर।
स्वप्रेरणा से बरमान में नर्मदा घाटों की
स्वच्छता के अभियान से जुड़े बच्चों से कलेक्टर श्री रोहित सिंह कलेक्ट्रेट नरसिंह भवन में गुरूवार को मिले और उनसे रूबरू चर्चा की। बच्चों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा बहुत ही नेक कार्य किया जा रहा है, जो दूसरों के लिए प्रेरणादायी है। आप सबने बरमान में मां नर्मदा के घाटों की प्रतिदिन साफ- सफाई करने का जो बीड़ा उठाया है, वह काबिलेतारीफ है। बच्चों ने बताया कि वे प्रात: 6 बजे से 9 बजे तक नर्मदा घाटों की साफ- सफाई स्वप्रेरणा से करते हैं।
कलेक्टर श्री सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ा जायेगा। इसके लिए सभी बच्चों को टी-शर्ट, कैप प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिले में नदियों के तट पर साफ- सफाई के लिए वानर सेना बनाने के लिए बच्चों एवं किशोरों को प्रोत्साहित किया जायेगा। बरमान तट पर स्थित दुकानों में प्रत्येक दुकानदारों को डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित करने की बात बच्चों से की। इसके अलावा दीपेश्वर मंदिर के समीप सेंड व्हालीबाल, खो- खो, कबड्डी जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपना भविष्य उज्जवल करने की अपेक्षा की। उन्होंने बच्चों को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।
बच्चों ने कलेक्ट्रेट का भ्रमण किया। उन्होंने नरसिंह भवन में संचालित हो रहे विभिन्न कार्यालयों का अवलोकन किया और कार्यालयीन गतिविधियों के बारे में जाना। बच्चों ने आबकारी विभाग के कार्यालय में नशा मुक्ति के लिए कार्य करने की शपथ ली।
इस अवसर पर बरमान की प्रज्ञा पटैल, ऋतंभरा साहू, चेतना विश्वकर्मा, अमृता प्रजापति, गुनगुन मिश्रा, महिमा नाथ, हर्षिता नाथ, निकिता साहू, मालती साहू, शिखा तिवारी, श्रेयांश नाथ, हर्षित सोनी, गुंजन सोनी, गौरी चौहान, माही मिश्रा, मालती मालवीय, रिया मिश्रा, मोनिका मालवीय, रवि विश्वकर्मा, अजय पटेल, अभय जोगी, निखिल साहू, नरेश कटारिया, चंचलेश ठाकुर, सचिन सिलावट, अमन रजक, कमलेश ठाकुर, शांतनु अग्रवाल, अमन तिवारी, प्रदीप मौर्या, सोनू नौरिया, युवराज यादव, अंशुल चौरसिया और लकी विश्वकर्मा मौजूद थे।
: नरसिंहपुर,होली पर डीईओ ने दिया शिक्षको को क्रमोन्नति का तोहफा
Thu, Mar 17, 2022
नरसिंहपुर।होली त्योहार पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने जिले के पात्र शिक्षको को क्रमोन्नत वेतनमान का तोहफा दिया है। तत्सबंध में डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल सदस्य मधुसूदन पटैल से मिली जानकारी के अनुसार 12 वर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण होने के उपरांत विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर गोटेगांव ब्लॉक से सहायक शिक्षक महफूज खान एवं नरसिंह पुर ब्लॉक से श्रीमती दिव्या कुजूर को प्रथम क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ दिया गया है। इसके अलावा 24 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण होने पर विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर नरसिंहपुर ब्लॉक से सहायक शिक्षक श्रीमती दिव्या कुजूर, संगीता श्रीवास्तव, अरुण राजपूत, सियाराम चंदैया , चीचली ब्लॉक से भूपेंद्र दुबे, करेली ब्लॉक से पवन दीक्षित, साईंखेड़ा ब्लॉक से ज्ञानी चंदैया एवं रघुवीर प्रसाद नागवंशी को द्वितीय क्रमोन्नति वेतनमान एवं 30 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण होने पर विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर जिले के चांवरपाठा ब्लॉक से सहायक शिक्षक अनिल मेहरा, अरविंद सिंह रघुवंशी, करेली ब्लॉक से श्रीमती गायत्री दुबे, नमिता सरोहा, दीपक सिंह यादव, अनिल कुमार कौरव, सुरेश कुमार जाट, विजय कुमार माली, नरसिंहपुर ब्लॉक से विश्वनाथ धुर्वे, रमेश कुमार कतिया, महेश साहू, राममनोहर साहू,कल्पना पाठक , चीचली ब्लॉक से ताम्रराज पाली, जगदीश प्रसाद ठाकुर, साईंखेड़ा ब्लॉक से रामकिशन नामदेव, कमल सिंह धुर्वे, गायत्री नामदेव एवं गोटेगांव ब्लॉक से श्रीमती पूना बाई मुड़िया व राजेश त्रिपाठी को तृतीय क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ दिया गया है जो 1 जुलाई 2014 से प्रभावशील माना गया है। क्रमोन्नत वेतनमान मिलने के उपरांत उक्त शिक्षको के वेतन में वृद्धि होगी।