: गाडरवारा,विकासखण्ड स्तर पर प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन 28 मार्च को
Sun, Mar 27, 2022
गाडरवारा। क्षेत्र के जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा एवं चीचली में 28 मार्च दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे से शासकीय माध्यमिक शालाओं के छात्र छात्राओं हेतू प्रश्नमंच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जनशिक्षा केंद्र स्तर पर चयनित छात्र छात्राएँ सहभागिता करेंगे।
: गाडरवारा,प्रियंका अग्रवाल राज्य स्तर पर करेंगी संभाग का प्रतिनिधित्व
Sun, Mar 27, 2022
गाडरवारा।
साईंखेड़ा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम टिमरावन की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला की नवाचारी प्राथमिक शिक्षिका एवं गाडरवारा निवासी श्रीमती प्रियंका अग्रवाल राज्य स्तरीय टीएलएम मेले में जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। विदित हो कि विगत दिवस जबलपुर के प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान जबलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय टीएलएम मेले में श्रीमती प्रियंका अग्रवाल ने नरसिंहपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए हिंदी विषय मे प्राथमिक स्तर पर व्याकरण कैलेंडर से संबंधित टीएलएम का प्रदर्शन एवं प्रस्तुतिकरण कर संभाग स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर डीईओ श्रीमती जे एस विल्सन, डीपीसी एस के कोष्ठी, बीईओ प्रतापनारायण , संकुल प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटैल, बीआरसी गिरीश पटैल , बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद्र झारिया, मनीराम मेहरा जनशिक्षक नेपाल झारिया सहित अनेक शिक्षको ने शुभकामनाएं दी है।
: गाडरवारा,साँगई स्कूल मे विदाई समारोह आयोजित
Sun, Mar 27, 2022
गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम साँगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में विदाई समारोह आयोजित कर 8 वी के छात्र छात्राओं को 6 वी एवं 7 वी के छात्र छात्राओं ने विदाई दी। शिक्षको एवं छात्र छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती पूजन से शुरू हुए कार्यक्रम में 6 वी की छात्रा छवि केवट को नवोदय विद्यालय बोहानी में चयनित होने पर विद्यालय परिवार ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में 8 वी के छात्र छात्राओं ने शाला स्टाफ को माँ सरस्वती एवं महात्मा गांधी के चित्र भेंट किए। कार्यक्रम को प्रधानपाठक धनराज सिंह धानक, बगदरा के माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता, प्राथमिक शिक्षक देवेंद्र ठाकुर ने संबोधित करते हुए आठवी के छात्र छात्राओं को परीक्षा में सफल होने की अग्रिम शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल एवं अंत मे आभार प्रदर्शन दशरथ प्रसाद जाटव ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक श्यामस्वरूप खरे,राजेश सिंह कौरव, सुरेश चौहान, विवेक नाईक , पुरुषोत्तम मेहरा, लता कहार एवं देवेंद्र ठाकुर सहित छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।