: विकासखंड स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता संपन्न
Mon, Mar 28, 2022
विकासखंड स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता संपन्नगाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में माध्यमिक विभाग के विद्यार्थियों की विकासखंड स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड अंतर्गत आठ जन शिक्षा केंद्रों के विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी। प्रतियोगिता आयोजन के प्रथम राउंड में छात्र-छात्राओं द्वारा 40 वैकल्पिक प्रश्नों को हल किया गया। इसके बाद द्वितीय राउंड में जोड़ी बनाकर पास राउंड के अंतर्गत प्रत्येक टीम से दो-दो प्रश्न पूछे गए।प्रतियोगिता के तृतीय राउंड में चित्र दिखाकर तथा ऑडियो सुना कर दो-दो मिनट का समय देकर प्रत्येक टीम से दो-दो प्रश्न पूछे गए। चतुर्थ राउंड में रैपिड फायर के अंतर्गत प्रत्येक टीम से पाँच-पाँच प्रश्न पूछे गए। इसमें प्रत्येक सही प्रश्न पर पाँच अंक तथा गलत प्रश्न पर दो अंक काटे जाने का प्रावधान रहा। प्रतियोगिता के प्रथम राउंड का पर्यवेक्षण कार्य उमेश मेहरा एवम रामेश्वर कौरव तथा उत्तर सीट का मूल्यांकन सत्यम ताम्रकार एवम अजय नामदेव द्वारा किया गया। द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ राउंड का संचालन बुलंद कुशवाहा, संजय सोनी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में अंक गणना तथा विश्लेषण का कार्य बीएसी अरुण दुबे एवं सत्यम ताम्रकार द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम टीम में केशव रजक ग्राम (बटेसरा) एवम प्रियंका गौंड ग्राम (गाँगई) तथा द्वितीय टीम के रूप में अमित वर्मा ग्राम (पचामा) एवम गोविंद दीक्षित ग्राम ( मालहनवाड़ा) ने स्थान प्राप्त किया। समस्त चयनित एवं सहभागी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। विकासखण्ड स्तर पर चयनित छात्र 25 अप्रैल को जिला स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता देंगे। प्रतियोगिता के समापन में बीआरसी डी के पटैल ने उपस्थित छात्र छात्राओं को विद्यालय स्तर की प्रत्येक प्रतियोगिता में भाग लेकर सक्रिय सहभागिता देने की बात कही। उक्त प्रतियोगिता के संचालन में अरुण दुबे बीएसी, अजय नामदेव, सत्यम ताम्रकार, बुलंद सिंह कुशवाहा, संजय सोनी, अनूप पालीवाल, नेतराम कौरव, हरिओम स्थापक, उमेश मेहरा, रामेश्वरम दयाल कौरव, नरेश राय, कैलाश कहार इत्यादि का सहयोग प्राप्त हुआ। विदित हो कि उक्त प्रतियोगिता राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशों के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर के निर्देशन में संपन्न हुई।
: गाडरवारा,रमसा के एडीपीसी ने किया निरीक्षण
Mon, Mar 28, 2022
रमसा के एडीपीसी ने किया निरीक्षणगाडरवारा।गत दिवस राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के एडीपीसी जी एस पटेल ने स्थानीय शासकीय आदर्श उच्च माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा ग्यारहवीं की परीक्षा का अवलोकन करते हुए पर्यवेक्षकों को जरूरी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने 9 वी एवं 11 वीं के मूल्यांकन का अवलोकन करते हुए संतोष व्यक्त किया । उन्होंने स्कूल में चल रहे निर्माणाधीन कार्य का अवलोकन कर ठेकेदार को काम शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के समय श्री पटेल ने रोटरी क्लब ,स्टाफ एवं जन सहयोग से साज सज्जा युक्त पुस्तकालय सह स्मार्ट हाल का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की एवं इस कार्य हेतु प्राचार्य के के वर्मा एवम समस्त स्टाफ को बधाई दी। निरीक्षण के समय प्राचार्य के के वर्मा, सुशील शर्मा, राजेश गुप्ता, आर पी महिलांग, कमलेश गुप्ता, कल्पना कौरव, सुलेखा पुरी आदि मौजूद रहे।
: सर्व ब्राह्मण सभा का होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न*
Mon, Mar 28, 2022
नरसिंहपुर। सर्व ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित होली मिलन व युवा कार्यकारिणी के शपथग्रहण समारोह तुलसी मानस भवन (सदर मढिया) सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में सभा के संरक्षक महोदय तेंदुखेडा विधायक संजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मैथिलीशरण तिवारी भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, गोटेगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष दुबे ब्राह्मण सभा कर्मकांड मंडल के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद खेमरिया ,नीरज महाराज , अनन्त दुबे, श्री रूद्रेश तिवारी , श्रीमती पूजा तिवारी , श्रीमति जया शर्मा , श्रीमति नंदिता चौबे कि गरिमामय उपस्थिति में सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद दुबे, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपेश कटारे द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया। उद्बोधन कि श्रेणी में सर्व ब्राह्मण सभा के जिला संयोजक नागेन्द्र त्रिपाठी , कोषाध्यक्ष देवेंद्र पाठक कथावाचक कृष्णकांत शास्त्री ने संगठन कि आगामी कार्ययोजना को मंच पटल पर रखकर सभी बंधुओं से सहयोग एवं आशीर्वाद कि बात रखी। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारिगण, मातृशक्ति, एवं सामाजिक बंधुओं कि उपस्थिति रही।