: प्रगतिशील विकलांग कल्याण सेवा समिति का हुआ गठन!
Fri, Apr 1, 2022
प्रगतिशील विकलांग कल्याण सेवा समिति का हुआ गठन!
प्रगतिशील विकलांग कल्याण सेवा समिति जिला विदिशा के जिलाध्यक्ष इस्माईल मंसूरी के द्वारा आज दिव्यांगो की एक बैठक रखी थी जिसमें विदिशा जिला एवं आसपास के गांवों से कई दिव्यांग एकत्रित हुये!समिति की बैठक में आज जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिलावट,जिला सचिव शिवेंद्रसिंग राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह राठौड़ की नियुक्ति की गई!नियुक्ति में मुख्य रूप से प्रदेश मीडिया प्रचारक सबनम शेख,छिन्दवाड़ा जिला अध्यक्ष राजा मंसूरी, छिन्दवाड़ा जिला सचिव हबीब मंसूरी उपस्थित रहे!जहां सभी दिव्यांगो ने समिति के अधिकारियों को अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया!बैठक में लक्ष्मी शर्मा,नरोत्तम वैरागी,सविता,कविता,सपना शर्मा,मुख्य रूप उपस्थित रहे!
: पुलिस मुख्यालय की प्रशिक्षण शाखा द्वारा स्पेशल डीजी श्रीमती राव को भावभीनी विदाई
Fri, Apr 1, 2022
भोपाल। पुलिस मुख्यालय की प्रशिक्षण शाखा द्वारा विशेष पुलिस महानिदेशक श्रीमती अरुणा मोहन राव को सेवा निवृति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई।श्रीमती राव विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के रूप में 10 जुलाई 2020 से 21 दिसम्बर 2021 तक पदस्थ रही हैं।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती अनुराधा शंकर ने कहा कि श्रीमती राव ने प्रशिक्षण शाखा का कोविड की चुनौतियों के बीच नेतृत्व कर पुलिस प्रशिक्षण को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं।श्रीमती अरुणा मोहन राव ने भावुक होते हुए कहा कि पुलिस प्रशिक्षण शाखा और पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों की टीम ने पूरी लगन से कार्य करते हुए जो सहयोग प्रदान किया वो अत्यंत महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक पुलिस में सेवा करते हुए मैने जीवन में बहुत कुछ प्राप्त किया। अब विभाग को उसका प्रतिफल भी देना मेरा कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार द्वारा बच्चों के लिए अखिल भारतीय सेवाओं की प्रतियोगिता हेतु कोचिंग सेंटर स्थापित किया जा रहा है जिसमें पुलिस परिवार के बच्चों को पूर्णत: निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस अवसर पर डीसीपी भोपाल श्री विनीत कपूर, मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी के उपनिदेशक श्री मलय जैन, सहायक महानिरीक्षक प्रशिक्षण श्रीमती इरमीन शाह एवं प्रशिक्षण शाखा व संस्थानों के अधिकारी तथा शाखा के कर्मचारी उपस्थित थे।
: गाडरवारा,हरिबाई सोनी हुई सेवानिवृत
Thu, Mar 31, 2022
हरिबाई सोनी हुई सेवानिवृतगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से संस्कृत विषय की उच्च श्रेणी शिक्षक श्रीमती हरिबाई सोनी शासकीय सेवा पूर्ण होने के उपरांत सेवानिवृत हुई। इस अवसर पर विद्यालय में बीईओ प्रतापनारायण, प्राचार्य अनूप शर्मा, जयमोहन शर्मा, संस्था प्राचार्य के के वर्मा की उपस्थिति में विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें राजेन्द्र सोनी की उपस्थिति में उपहार एवं अभिनन्दन पत्र देकर विदाई दी गई। इस अवसर पर सुशील कुमार शर्मा , राजेश गुप्ता एनपी साहू, श्रीमती निशा चौहान, आर पी महिलांग, ज्योति पाराशर के के गुप्ता ,राजीव कुमार नाहर सुबोध साहू ,सुलेखा पूरी, कल्पना पटेल , सविता ठाकुर प्रीति चौधरी , अर्चना नामदेव , निर्मला स्वामी , ममता पटेल , आकांक्षा अवस्थी , जय कुमार मालवीय,सविता नीखरा,आभा मिश्रा , ज्योति शर्मा , केके शर्मा , पूजा बिश्नोई आदि उपस्थित रहे।