: अनियंत्रित होकर पलटा आयशर ट्रक, डायल-100 ने घायलों को पहुँचाया अस्पंताल
Thu, Apr 7, 2022
धार। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में 23 मार्च को सूचना मिली थी कि जिला धार के थाना नालछा क्षेत्र अंतर्गत ज्ञानपुरा चौराहा घाटी पर एक आयशर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया हैं। जिसमें आठ व्यक्ति घायल हो गए हैं। सूचना प्राप्ति पर जिले की डायल-112/100 वाहन को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 एफ.आर.व्ही. स्टॉफ ने मौके पर पहुँचकर पाया कि ज्ञानपुरा चौराहा घाटी पर आयशर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें आठ व्यक्ति घायल हो गए। डायल-112/100 स्टॉफ ने सभी घायलों को एफआरवी वाहन एवं चिकित्सा वाहन की मदद से जिला भोज चिकित्सालय धार पहुँचाया।
: पुलिस महानिदेशक ने वीसी से फील्ड के पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
Thu, Apr 7, 2022
भोपाल। पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना ने 6 अप्रैल को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के समस्त जोनल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक / पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली।बैठक में पुलिस महानिदेशक ने माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा गृह विभाग की समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के संबंध में फील्ड के अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रमुखता से माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही महिला सुरक्षा, अनसूचित जाति/जनजाति कल्याण, कानून-व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियान, नारकोटिक्स, सायबर अपराध, पुलिस में तकनीकी का उपयोग, पुलिस कल्याण एवं प्रशिक्षण संबंधी विषयों पर फील्ड के अधिकारियों से अपेक्षित कार्यवाही के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये। साथ ही आगामी समय में आने वाले त्यौहार जैसे कि रामनवमी, हनुमान जयंती एवं ईद के अवसर पर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था में सतर्कता बरतने के लिए दिशा-निर्देश दिये।प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे, अन्य देशों के नागरिकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही एवं किरायेदारों का चरित्र सत्यापन कराने हेतु वर्तमान में संचालित विशेष अभियान का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करने के लिए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया।
: ऑनलाइन शिविर का किया गया आयोजन
Thu, Apr 7, 2022
ऑनलाइन शिविर का किया गया आयोजनगाडरवारा / जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर श्रीमती आशा गोधा के आदेशानुसार सचिव जिला प्राधिकरण श्री संजय गुप्ता न्यायाधीश महोदय एवं प्राधिकरण अधिकारी राकेश सक्सेना जी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चीचली जनपद की ग्राम पंंचायत सीरे गांव में अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य देखभाल पोषण आहार समय पर टीकाकरण वेक्सीनेसन कराने बच्चों की देखभाल संबंधी जानकारी एवं न्यायालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई जिसमें पीएलवी रामकृष्ण राजपूत एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।